मनोरंजन

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

Rakhi Sawant Non Bailable Warrant: अपने विवादित बयानों और बेबाक अंदाज के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाली मशहूर अभिनेत्री और मॉडल राखी सावंत एक बार फिर बड़ी कानूनी मुसीबत में फंसती नजर आ रही हैं. उत्तर प्रदेश के झांसी की एक अदालत ने उनके खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी कर दिया है. मामला साल 2010 का है, जो एक टीवी रियलिटी शो के दौरान एक प्रतियोगी की आत्महत्या से जुड़ा हुआ है. कोर्ट के इस सख्त आदेश के बाद से अभिनेत्री की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं.

क्या था साल 2010 का पूरा मामला?

यह पूरा वाकया साल 2010 का है जब राखी सावंत टीवी पर ‘राखी का इंसाफ’ नाम का एक चर्चित रियलिटी शो होस्ट कर रही थीं. इस शो में उत्तर प्रदेश के झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले लक्ष्मण प्रसाद नाम के एक शख्स ने बतौर प्रतिभागी हिस्सा लिया था. आरोप था कि शो के दौरान राखी सावंत ने सबके सामने उस प्रतिभागी का कड़ा अपमान किया था और उसके खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था.

परिवार का आरोप था कि इस सार्वजनिक बेइज्जती और भयंकर मानसिक तनाव के चलते वह युवक गहरे अवसाद में चला गया था और बाद में उसने आहत होकर आत्महत्या कर ली थी. इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक के परिजनों ने प्रेमनगर थाने में राखी सावंत और शो के निर्माताओं के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था.

कोर्ट में पेश न होने पर हुआ एक्शन

बताया जा रहा है कि इतने सालों से चल रहे इस मामले में लगातार सुनवाई के बावजूद जब राखी अदालत में पेश नहीं हुईं, तो झांसी की अदालत ने कड़ा कदम उठाते हुए उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया. कानूनी जानकारों का मानना है कि इस वारंट के बाद अब पुलिस कभी भी उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई कर सकती है. हालांकि, राखी सावंत के पास इस आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय जाने का विकल्प खुला हुआ है, लेकिन फिलहाल इस पुराने मामले के फिर से जिंदा होने से उनकी मुश्किलें जरूर गहरी हो गई हैं.

यह भी पढ़ें: संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

6 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

35 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

51 minutes ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

1 hour ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

2 hours ago