मनोरंजन

बॉलीवुड में रक्षाबंधन की धूम: अर्जुन कपूर से लेकर सोनू सूद तक, सितारों ने लुटाया बहनों पर प्यार, देखिए फोटो

रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है, जो प्यार, विश्वास और नोक-झोंक से बना एक अनमोल बंधन है. यह रिश्ता सिर्फ दोस्ती और प्यार का ही मिश्रण नहीं, बल्कि हर रूप में ढल जाने वाला एक मजबूत बंधन भी है. इस त्योहार का उत्साह बॉलीवुड के गलियारों में भी अच्छे से देखने को मिल रहा है. बॉलीवुड स्टार्स भी इस त्योहार को धूमधाम से सेलिब्रेट कर रहे हैं. इसकी झलक उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर देखने को मिल रही है.

अभिनेता अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी बहनों के साथ कई तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “छह बहनों का मतलब है छह गुना ड्रामा, मस्ती, लड़ाई-झगड़े और हंसी-मजाक… लेकिन साथ ही बेहिसाब प्यार भी. रक्षा बंधन की शुभकामनाएं!

इसके बाद अनुपम खेर ने भी फैंस को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसको अभिनेता ने कैप्शन दिया, “आप सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं!”

आज और हर दिन दिल से शुक्रगुजार हूं: सुनिल शेट्टी

इसी कड़ी में अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी अपनी बहनों के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अपनी बहनों के बीच में खड़े होकर पोज देते नजर आ रहे हैं. लुक की बात करें तो ‘अन्ना’ ने पारंपरिक दक्षिण भारतीय धोती और कुर्ता पहने हुए हैं, जबकि उनकी बहनें साड़ी में दिख रही हैं. अभिनेता ने पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, “इन दोनों के साथ होने से मुझे कभी भी ताकत, प्यार या सहारे के लिए कहीं और देखने की जरूरत नहीं पड़ी. आज और हर दिन दिल से शुक्रगुजार हूं. रक्षा बंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं.”

सोनू सूद का इमोशनल पोस्ट

अभिनेता सोनू सूद ने भी अपनी बहन के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “हैप्पी रक्षाबंधन, मोनिका और मालविका! टांग खींचने से लेकर एक-दूसरे की मुसीबत में मदद करने तक, चॉकलेट शेयर करने से लेकर अपने राज बताने तक—हमारा बचपन इतनी सारी यादों से भरा है जो आज भी मुस्कान दे जाता है. तुम दोनों हमेशा मेरी साथी, मेरी सबसे बड़ी ताकत रही हो. आज बस इतना कहना है कि मैं खुद को बहुत खुशनसीब मानती हूं कि तुम दोनों मेरी बहनें हो. जिंदगी हमें जहां भी ले जाए, हमारा ये रिश्ता हमेशा सबसे मजबूत रहेगा. तुम दोनों से जितना प्यार है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.


ये भी पढ़ें: जब ठाणे जेल में 15 महीने की सजा काट रहे थे संजय दत्त .. तो रक्षाबंधन पर बहनों को दिया खास तोहफ़ा, जेल से दी थी अनोखी सौगात


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

6 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

37 minutes ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

51 minutes ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

2 hours ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

2 hours ago