देश

मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ रुपए की ड्रग्स बरामद, 5 गिरफ्तार

मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल (Anti-Narcotics Cell) ने ड्रग्स के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 4.034 किलोग्राम मेफेड्रोन (MD) बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10.07 करोड़ रुपए बताई जा रही है. पुलिस ने यह कार्रवाई चार अलग-अलग समन्वित छापों में मालाड, जोगेश्वरी, दादर और नवी मुंबई क्षेत्रों में की.

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस के मुताबिक, इस ऑपरेशन में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. जांच में सामने आया है कि ये आरोपी मुंबई के विभिन्न इलाकों में मेफेड्रोन की सप्लाई कर रहे थे.

वहीं पुलिस ने आगे बताया कि,

“घाटकोपर, वर्ली और बांद्रा यूनिट्स की अलग-अलग कार्रवाई में 504 ग्राम, 518 ग्राम, 766 ग्राम, 690 ग्राम और 1.024 किलोग्राम मेफेड्रोन बरामद किया गया है. ये सभी बरामदगियां अलग-अलग मामलों में हुई हैं. अब तक इस मामले में चार एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेज (NDPS) एक्ट के तहत आगे की जांच जारी है.”

ममले में बड़ी कार्रवाई

इससे पहले, मुंबई कस्टम के एयरपोर्ट कमिश्नरेट ने गुरुवार को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (CSMI) पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए का मादक पदार्थ जब्त किया. इस ऑपरेशन में कस्टम ने कुल 0.947 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक वीड (मारिजुआना) बरामद किया था.

कैसे पकड़ा गया मादक पदार्थ ?

दरअसल, बैंकॉक से मुंबई पहुंचे एक यात्री को जांच के दौरान रोका गया. उसके पास से 947 ग्राम हरे रंग की गांठों के रूप में संदिग्ध हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 94 लाख रुपए है. यह मादक पदार्थ वैक्यूम-सील प्लास्टिक पैकेट्स में पैक किया गया था और यात्री के ट्रॉली बैग में छिपाकर रखा गया था. आरोपी यात्री को एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया.

इसे भी पढ़ें-वायुसेना प्रमुख का बड़ा बयान, कहा- Operation Sindoor में 6 पाकिस्तानी विमान मार गिराए गए

पुलिस को पहले भी मिल चुकी है सफलता ?

इससे पहले, मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 5 और 6 अगस्त की दरमियानी रात को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 14.5 करोड़ रुपए की हाइड्रोपोनिक वीड जब्त की थी. मुंबई कस्टम्स की ओर से जारी बयान के अनुसार, यह जब्ती एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत दर्ज एक केस में की गई थी. इस दौरान एक यात्री को भी गिरफ्तार किया गया था.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

जल बिन कुंभ स्नान कैसे संभव? उज्जैन में अवैध मजारों पर एक्शन के बीच उठा सवाल

Ujjain Simhastha 2028 News: उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारियों के बीच रेलवे ने बुलडोजर चलाकर…

57 seconds ago

क्या DJ के तेज शोर से जा सकती है जान? जानिए सेहत पर कितना खतरनाक है यह धमाका

शादी-ब्याह और जुलूसों में बजने वाला तेज डीजे सिर्फ कानों को ही नहीं, बल्कि दिल…

13 minutes ago

अयोध्या से जनकपुर धाम जाने वाली नई ट्रेन को 23 नवंबर को पीएम मोदी और बालेन्द्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी

23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेन्द्र शाह अयोध्या धाम से जनकपुर धाम के…

52 minutes ago

8 राज्यों में 26 बच्चों का सौदा! रायपुर के गिरोह का भंडाफोड़, डॉक्टर समेत 6 गिरफ्तार; कैसे होता था काम?

Raipur Newborn Baby Trafficking Racket Busted: छत्तीसगढ़ के रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त करने…

59 minutes ago

मांगलिक काम करते-करते पंडित को ऐसा क्या हुआ कि हो गई मौत?

रायबरेली के शालीमार पैलेस में बरीक्षा कार्यक्रम के दौरान पूजा करा रहे पुजारी की अचानक…

1 hour ago