मनोरंजन

रामनवमी पर Nitesh Tiwari की रामायण का बड़ा अपडेट: हनुमान जयंती पर आएगा फर्स्ट लुक, लागत 4000 करोड़!

Ramayana Movie: नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण पर रामनवमी के दिन फैंस को बड़ी खुशखबरी मिली है. फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने रामनवमी के मौके पर घोषणा की कि फिल्म का फर्स्ट लुक हनुमान जयंती पर रिलीज होगा. यह लुक 2 अप्रैल 2026 को सामने आएगा. फैंस रामनवमी पर ही फर्स्ट लुक की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन मेकर्स ने हनुमान जयंती का इंतजार करवाया है.

फर्स्ट लुक में क्या होगा?

यह फर्स्ट लुक ‘राम’ नाम से होगा, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में नजर आएंगे. प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “हम अपनी फिल्म से अगली झलक ‘राम’ 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर शेयर करने के लिए उत्साहित हैं.” उन्होंने कहा कि यह फिल्म सालों की मेहनत का नतीजा है और इसे आस्था व जिम्मेदारी के साथ बनाया जा रहा है.

फिल्म की खास बातें

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी. पहला भाग दिवाली 2026 को और दूसरा भाग 2027 में आएगा. फिल्म का कुल बजट करीब 4000 करोड़ रुपये है, जो इसे दुनिया के सबसे महंगे प्रोजेक्ट्स में शुमार करता है. इसमें मोशन कैप्चर और एडवांस्ड ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि पौराणिक कहानी को भव्य स्केल पर दिखाया जा सके.

स्टार कास्ट

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का रोल निभा रहे हैं. साई पल्लवी मां सीता बनेंगी. रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार करेंगे. सनी देओल हनुमान और यश (केजीएफ स्टार) रावण का रोल करेंगे. फिल्म में कुंभकर्ण का किरदार भी अहम होगा.

रामायण पर आधारित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन बनेंगे रणबीर कपूर के पिता?

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘जो इंद्रियों को वश में रखता है, वही पाता है परम शांति…’ पीएम मोदी के इस सोशल मीडिया पोस्ट ने जीता करोड़ों लोगों का दिल

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के माध्यम से श्रीमद्भगवद्गीता का एक प्रसिद्ध संस्कृत…

26 minutes ago

मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारे में पीएम मोदी ने टेका माथा, रखी पुनर्निर्माण की आधारशिला

पीएम मोदी ने अपने फिलीपींस दौरे के दूसरे दिन मनीला में 100 साल से अधिक…

34 minutes ago

फिरोजाबाद में जमीन विवाद में प्रदीप यादव की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Pradeep Yadav Murder Firozabad: उत्तर प्रदेश के एका थाना क्षेत्र में प्रदीप यादव की हत्या…

35 minutes ago

मनीला में पीएम मोदी का दूसरा दिन, क्वाड नेताओं की मीटिंग समेंत जानें कैसा है शेड्यूल?

PM Modi Philippines Visit: पीएम मोदी अपने फिलीपींस दौरे के दूसरे दिन मनीला में 23वें…

45 minutes ago

ना ठाकुर, ना ब्राह्मण… जिस पर यह समाज मेहरबान, उसी के हाथ आती है यूपी की सत्ता! CM योगी ने किसे किया याद?

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में पासी समाज की आबादी करीब 1.25 करोड़ बताई जाती है.…

1 hour ago

3 हफ्ते में तीसरा तूफान! 7 राज्यों में ‘अकवान’ का अलर्ट, दिल्ली-यूपी मौसम से रहें सावधान

India Weather Update: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात 'अकवान' से आंध्र, तमिलनाडु और ओडिशा में…

1 hour ago