चुनाव

पश्चिम बंगाल में भाजपा का चुनावी दाव: गृह मंत्री अमित शाह 28 मार्च को आ रहे कोलकाता, TMC सरकार पर करेंगे प्रहार!

BJP West Bengal Strategy: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 28 मार्च को कोलकाता पहुंचने वाले हैं. वहां भाजपा की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे. इस दौरान वे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी करेंगे. रिपोर्ट के अनुसार, यह चार्जशीट ममता बनर्जी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाएगी.

चार्जशीट में क्या होगा?

सूत्रों के मुताबिक चार्जशीट में राज्य की कई कल्याणकारी योजनाओं में कथित भ्रष्टाचार को उजागर किया जाएगा. इनमें सार्वजनिक वितरण प्रणाली, 100 दिन का रोजगार, आवास योजनाएं, मिड-डे मील और बाढ़ राहत शामिल हैं. इसके अलावा मवेशी तस्करी मामले, आरजी कर मेडिकल कॉलेज, कस्बा और संदेशखाली जैसे विवादित मुद्दों का भी जिक्र हो सकता है. राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए), भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़बंदी और कानून-व्यवस्था के मुद्दे भी उठाए जा सकते हैं. राजनीतिक हिंसा, सांप्रदायिक तनाव और महिलाओं की सुरक्षा जैसे विषय भी इसमें शामिल रहेंगे.

भाजपा की रणनीति

भाजपा लंबे समय से ममता बनर्जी सरकार पर लॉ एंड ऑर्डर का मुद्दा उठाती रही है. ममता बनर्जी ने एसआईआर का जमकर विरोध किया था. अब चुनावी प्रचार में भाजपा इस मुद्दे पर जोरदार हमला करेगी. भाजपा इस बार पश्चिम बंगाल में सत्ता हासिल करने और ममता बनर्जी की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए मजबूत रणनीति के साथ उतरी है.

2026 चुनाव की तैयारी

यह दौरा 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की सक्रियता को दिखाता है. अमित शाह की कोलकाता यात्रा पार्टी कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देगी और टीएमसी के खिलाफ मोर्चा मजबूत करेगी.

‘रक्षा और मानवीय सेवा का बेजोड़ संगम…’, असम राइफल्स के 191वें स्थापना दिवस पर बोले अमित शाह

कोमल शर्मा, वरिष्ठ संवाददाता

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

4 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

5 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

5 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

5 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

5 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

5 hours ago