Bharat Express DD Free Dish

Bigg Boss 19: Salman Khan ने बिना नाम लिए लगाई ‘Dabangg’ डायरेक्टर की फटकार, बोले- “लोग कुछ भी बोल..”

बिग बॉस 19 के वीकेंड वार एपिसोड में सलमान खान ने तान्या मित्तल के जन्मदिन के मौके पर बिना नाम लिए अभिनव कश्यप पर करारा तंज कसा. सलमान ने कहा कि लोग कुछ भी बोल देते हैं और उन्हें गलत समझा जाता है.

Salman Khan Slams Dabangg Director, Bigg Boss 19

Salman Khan Slams Dabangg Director: ‘बिग बॉस 19’ का वीकेंड का वार इस बार सिर्फ एंटरटेनमेंट तक सीमित नहीं रहा. जहां एक ओर कंटेस्टेंट तान्या मित्तल का बर्थडे सेलीब्रेट किया गया, वहीं दूसरी ओर, होस्ट सलमान खान ने एक पुराने मुद्दे पर चुप्पी तोड़ दी वो भी अपने खास अंदाज में. उन्होंने बिना किसी का नाम लिए ‘दबंग’ के निर्देशक अभिनव कश्यप द्वारा लगाए गए पुराने आरोपों पर इशारों-इशारों में करारा जवाब दे दिया.

तान्या के इमोशनल मोमेंट पर सलमान की प्रतिक्रिया ने खींचा ध्यान

एपिसोड की शुरुआत काफी हल्की-फुल्की रही. सलमान ने कंटेस्टेंट तान्या मित्तल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. तान्या भावुक हो गईं और बोलीं कि उन्हें सलमान में एक परिवार का सदस्य नजर आता है. उन्होंने यह भी कहा कि वह घर में खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं.

सलमान ने तान्या की बात को बड़े ही शांत लेकिन तीखे अंदाज में सुना और फिर कुछ ऐसा कह दिया, जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा दी.

“लोग कुछ भी कह देते हैं…”, सलमान का ताना किसकी ओर?

तान्या के बयान के बाद सलमान बोले- “लोग आजकल कुछ भी कह देते हैं. कोई भी कुछ भी बोल देता है और लोग मान भी लेते हैं. मैं बोलूं तो फिर कहते हैं कि सलमान घमंडी हो गया.”

हालांकि सलमान ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन दर्शकों को साफ समझ आ गया कि उनका निशाना ‘दबंग’ के पहले डायरेक्टर अभिनव कश्यप पर था, जिन्होंने कुछ साल पहले सलमान और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे. इन आरोपों में फिल्म इंडस्ट्री में करियर रोकने से लेकर मानसिक उत्पीड़न तक की बातें कही गई थीं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19 में हर्ष गुजराल और अभिषेक मलहान की एंट्री से मचा धमाल, तान्या मित्तल की जमकर की टांग खिचाई

क्यों उठा फिर से ये मुद्दा?

हाल ही में एक इंटरव्यू में अनुराग कश्यप (अभिनव के भाई) ने एक बार फिर से फिल्म इंडस्ट्री की अंदरूनी राजनीति को लेकर सवाल उठाए, जिससे ये पुराना मामला फिर चर्चा में आ गया. शायद यही वजह रही कि सलमान को भी इस पर रिएक्ट करना पड़ा वो भी कैमरे के सामने, पूरे देश के सामने.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read