मनोरंजन

रणबीर कपूर ने ठिकाने लगाए करोड़ो रुपये! जानिए आखिर क्या है ‘एनिमल’ स्टार का ये सीक्रेट प्लान?

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर सिर्फ अपनी फिल्मों और शानदार अभिनय को लेकर ही चर्चा में नहीं रहते, बल्कि निवेश के मामले में भी काफी सक्रिय नजर आते हैं. फिल्मों से करोड़ों कमाने वाले रणबीर अपनी कमाई का एक हिस्सा समझदारी से अलग-अलग जगहों पर लगा रहे हैं. शेयर बाजार से लेकर रियल एस्टेट तक, उनकी निवेश रणनीति पर अक्सर लोगों की नजर रहती है.

हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर ने महाराष्ट्र के पुणे में चार जमीन के टुकड़े खरीदे हैं. इन प्रॉपर्टीज में निवेश के लिए उन्होंने 16 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम खर्च की है. रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स कंपनी सीआरई मैट्रिक्स के आंकड़ों के अनुसार, यह खरीदारी पुणे के पिंपरी गांव में की गई है, जो मुलशी तालुका क्षेत्र में आता है.

चार प्लॉट के लिए खर्च किए करोड़ो रुपये

रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर ने कुल 16.42 करोड़ रुपये में इन चारों प्लॉट की खरीदारी की है. इन जमीनों का आकार अलग-अलग है और इनका क्षेत्रफल करीब 8,900 वर्ग मीटर से लेकर 43,800 वर्ग मीटर तक है.

इनमें सबसे बड़ा प्लॉट 43,800 वर्ग मीटर का है, जिसे रणबीर ने लगभग 7.07 करोड़ रुपये में खरीदा है. इस सौदे पर करीब 35.40 लाख रुपये का स्टांप शुल्क भी जमा किया गया. वहीं, दूसरा बड़ा प्लॉट 29,900 वर्ग मीटर का है, जिसकी कीमत 4.62 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस पर करीब 23.13 लाख रुपये का स्टांप शुल्क चुकाया गया है.

इन सभी जमीनों की रजिस्ट्री 30 अप्रैल को पूरी की गई थी. चारों प्लॉट की खरीदारी पर रणबीर कपूर ने कुल मिलाकर लगभग 82.13 लाख रुपये का स्टांप शुल्क दिया है.

अयोध्या में भी खरीदी है जमीन

रणबीर कपूर पिछले कुछ समय से रियल एस्टेट में लगातार निवेश करते दिखाई दे रहे हैं. इससे पहले उन्होंने अयोध्या में भी एक प्रीमियम रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में जमीन खरीदी थी. उन्होंने हाउस ऑफ़ अभिनंदन लोढ़ा (House of Abhinandan Lodha) के प्रोजेक्ट ‘द सरयू’ में करीब 3.31 करोड़ रुपये में एक प्लॉट लिया था.

यह प्लॉट लगभग 2,134 वर्ग फुट का है और अयोध्या में सरयू नदी के किनारे विकसित किए जा रहे 75 एकड़ के लग्जरी प्रोजेक्ट का हिस्सा है. इस प्रोजेक्ट में आधुनिक सुविधाओं के साथ खास तरह की आवासीय सुविधाएं देने की योजना है.

अयोध्या में जमीन खरीदने के बाद रणबीर कपूर ने कहा था कि उन्हें लगता है कि अयोध्या ने उन्हें अपनी ओर आकर्षित किया है. उन्होंने इस जगह को अपनी सांस्कृतिक और पारिवारिक विरासत से जोड़ते हुए इसे खास बताया था.

बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी रियल एस्टेट में निवेश करते रहे हैं. इससे पहले महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अयोध्या में करीब 15 करोड़ रुपये में 15,000 वर्ग फुट जमीन खरीदी थी.

यह भी पढ़ें: अजय देवगन का बॉक्स ऑफिस पर ‘तिहरा धमाका’, फ्लॉप की भविष्यवाणी करने वाले ट्रेड एक्सपर्ट्स के उड़े होश

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago