देश

‘मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं, जिम्मेदार हैं ये 4 लोग…’, डूंगरपुर में युवक की मौत के बाद वीडियो ने खोले खौफनाक राज

रिपोर्ट – भूपेन्द्र गामोट डूंगरपुर


Dungarpur Suicide Case: राजस्थान के डूंगरपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जिले के साबला थाना क्षेत्र में एक युवक ने कथित मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली. मौत से ठीक पहले युवक ने एक मिनट का सेल्फी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया. जिसमें उसने साबला थाने के एएसआई तख्त सिंह समेत चार लोगों पर गंभीर आरोप लगाए.

वीडियो में मृतक ने मुरलीधर कटारा, उनकी पत्नी और बेटे सुनील कटारा पर एक्सीडेंट और वाहन जलाने जैसे मामलों में झूठा फंसाने और लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. उसने यह भी कहा कि साबला थाने के एएसआई तख्त सिंह आरोपियों का साथ दे रहे हैं, जिसके कारण उसे न्याय नहीं मिल रहा था.

एक्सीडेंट का झूठा केस लगाकर प्रताड़ना का आरोप

मृतक मुरलीधर कटारा ने अपने वीडियो में कहा,

मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं. उसका कारण मुरलीधर कटारा और उसकी पत्नी, सुनील कटारा और उसका बेटा, जिसने मेरे पर एक्सीडेंट का झूठा मुकदमा लगाया और मुझे प्रताड़ित किया. उन्होंने मेरे पर गाड़ी जलाने जैसा झूठा आरोप लगाकर मेरे को मानसिक रूप से बहुत ठेस पहुंचाई है. जिस कारण से मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं.

एएसआई तख्त सिंह पर भी लगाये गंभीर आरोप

मृतक ने अपने वीडियो में आगे बताया कि उसकी आत्महत्या में एएसआई तख्त सिंह का भी हाथ है. उसने आरोपियों को गलत काम करने में सपोर्ट किया. मैं इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं.

वीडियो के आखिर में युवक ने डूंगरपुर एसपी से अपने परिवार को न्याय दिलाने की अपील की. आत्महत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया.

ये भी पढ़ें- टिकट कटने के बाद मंच पर अचानक रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, हाथ जोड़कर दतिया की जनता से कर दी ये अपील

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वीडियो की सत्यता और मृतक द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

54 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

54 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago