मनोरंजन

रणबीर कपूर की Animal हुई ब्लॉकबस्टर तो बदल गए तेवर! अब एक फिल्म के लेंगे इतने करोड़ रुपये

Blockbuster Animal: रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. हर दिन फिल्म करोड़ो में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. इस मूवी ने पिछले दो हफ्ते में कई फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिए है. वहीं, रणबीर कपूर ने अपने करियर में अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ देकर खुद को साबित कर दिया है.

इस फिल्म ने उन्हें टॉप स्टार्स की लिस्ट में शामिल कर दिया है और अपने काम से उन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. हालांकि कई लोग ऐसे भी है जिन्होंने ‘एनिमल’ में दिखाई हिंसा पर सवाल भी उठाया हैं. लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म रिलीज के एक महीने गुजर जाने के बाद भी थिएटर में लाखों की कमाई किए जा रही है.

रणबीर कपूर के बदले तेवर

एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म के चर्चे कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं और वजह उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल है. एनिमल ने रिलीज के पहले ही दिन साबित कर दिया था कि ये फिल्म लंबी पारी खेलने वाली है. इसी बीच एनिमल फिल्म की शानदार सक्सेस के साथ-साख अब रणबीर की फीस पर भी असर दिखने लगा है. जानकारी के अनुसार रणबीर ने अपनी फीस 30 से 65 करोड़ रुपये तक बढ़ा ली है.

हालांकि, रणबीर से पहले भी कई बड़े-बड़े स्टार्स ऐसा कदम उठा चुके हैं. अक्सर बॉलीवुड स्टार्स की फिल्म हिट होने के बाद उनके तेवर बदल जाते हैं और अपनी फीस भी बढ़ा देते हैं. लेकिन अगर वहीं, फिल्मी स्टार्स की फिल्में फ्लॉप होने लगती हैं, तो वह उस हिसाब से अपनी फीस कम भी कर लेते हैं.

ये भी पढ़ें:OTT इस वीकेंड सस्पेंस और रोमांस का तड़का हैं ये 5 फिल्में और सीरीज

‘एनिमल’ से पहले इस फिल्म में आए थे नजर

बता दें कि ‘एनिमल’ से पहले भी रणबीर कपूर फिल्म संजू में नजर आए थे. इस फिल्म के लिए भी उन्हें दर्शकों से काफी तारीफ मिली थी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार किया था. वहीं एनिमल रिलीज के 44वें दिन की बात करें तो फिल्म लाखों में कारोबार किए जा रही हैं. इस फिल्म की नजर अब 1 हजार करोड़ के आंकड़े पर टिकी है.

संजू का लाइफटाइम कलेक्शन

वहीं, रणबीर की पिछली फिल्म संजू का लाइफटाइम कलेक्शन 342.53 करोड़ हैं. हालांकि एनिमल के बाद एक्टर अपना ये रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं. अब रणबीर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है. हर कोई ये जानना चाहता है कि अब अपनी अगली फिल्म के लिए रणबीर कितनी फीस चार्ज करेंगे.

Akansha

Recent Posts

महंगे हुए गीजर, कूलर और पंखे, कॉपर-स्टील की कीमतों में उछाल से बढ़ा बोझ; लैपटॉप-मोबाइल भी महंगे

Electronic Items Price Hike: कॉपर, स्टील और प्लास्टिक की कीमतों में तेजी से गीजर, कूलर…

15 minutes ago

बृजभूषण को बरी करने के खिलाफ जंग जारी! महिला पहलवानों की अपील पर टली सुनवाई, अब 28 अक्टूबर को फैसला

Brij Bhushan Sharan Singh: भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और सह-आरोपी…

15 minutes ago

20 हजार जवान, बंद शराब दुकानें! जानिए 10 अक्टूबर को क्यों छावनी में तब्दील हुई दिल्ली?

Delhi News: जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन को इजाजत न मिलने के बाद दिल्ली छावनी…

39 minutes ago

शादी के बाद इस समाज में बदल जाती है परंपरा, दुल्हन नहीं बल्कि दूल्हा जाता है ससुराल!

Khasi Society Marriage Tradition: मेघालय के खासी समाज में शादी के बाद पति पत्नी के…

40 minutes ago

रेलवे का बड़ा झटका! 10 अक्टूबर से बंद रहेंगी ये ट्रेनें, दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस का भी बदला रास्ता

Train Cancellations: गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के चलते 10 अक्टूबर से…

1 hour ago