देश

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज से होगा आगाज, 15 राज्यों से गुजरते हुए 100 लोकसभा सीटों को करेगी कवर

Bharat Jodo Nayay Yatra: लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी भारज जोड़ो न्याय यात्रा का आगाज आज से करेंगें. इससे पहले राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी. जिसमें कन्याकुमारी से शुरू होकर ये यात्रा कई राज्यों से गुजरी थी. अब उसी कड़ी में राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकालने जा रहे हैं.

आज से शुरू होगी यात्रा

बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 15 राज्यों से होकर गुजरेगी. इस दौरान 6700 किलोमीटर की दूरी इस यात्रा के जरिए तय की जाएगी. राहुल गांधी इस यात्रा को मणिपुर से शुरू करेंगे. रविवार (14 जनवरी) को राहुल गांधी मणिपुर के थौबल जिले के खांगजोम से शुरू करेंगे.

खांगजोम से शुरू होगी राहुल गांधी की यात्रा

राहुल गांधी ने खांगजोम को इसलिए चुना है क्योंकि खांगजोम एक युद्ध स्मारक है और इसकी ऐतिहासिक मान्यता है. देश के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय प्रणब मुखर्जी ने 2016 में खांगजोम स्मारक का उद्घाटन किया था. ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा काफी अहम मानी जा रही है. जिन जिलों से ये यात्रा निकलेगी उसमें लोकसभा की 100 सीटें आती हैं. इसके अलावा 337 विधानसभा की सीटें शामिल हैं. यात्रा में मणिपुर, नागालैंड, असम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, गुजरात जैसे कई राज्यों को कवर करने की तैयारी है.

मिलिंद देवड़ा ने पार्टी से दिया इस्तीफा

इसी बीच कांग्रेस को बड़ा झटका भी लग गया है. कांग्रेस के बड़े नेता मिलिंद देवड़ा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. इसके साथ ही उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है. वहीं उन्होंने इसकी सूचना एक्स पर देते हुए लिखा कि “आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ. कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से मैंने अपना त्यागपत्र दे दिया है. कांग्रेस पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म. मैं वर्षों से उनके अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं.”

इसे भी पढ़ें: Pune: ‘बॉम्बे सैपर्स सोल्जरथॉन’ में शामिल हुए भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेन्द्र राय, धावकों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कांग्रेस पार्टी छोड़ने के बाद मिलिंद देवड़ा को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मिलिंद देवड़ा आज एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल हो सकते हैं. खबरों की मानें तो मुख्यमंत्री आवास पर वह पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ग्वालियर में 14 साल के बच्चे की बलि देने की कोशिश! झांकी दिखाने के बहाने पहाड़ी पर ले जाकर चाकू से हमला

Gwalior Child Sacrifice Attempt Case: ग्वालियर के करहिया थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय बच्चे पर…

3 minutes ago

‘जो हिंदू न मानें, मुंह काला कर गांव से निकालो’, राजस्थान के मंत्री ने मचाया सियासी भूचाल

Babulal Kharadi Controversial Statement: राजस्थान के मंत्री बाबूलाल खराड़ी के एक बयान से इन दिनों…

38 minutes ago

भारतीय सेना को मिला स्वदेशी एंटी-टैंक ड्रोन, 50 KM तक दुश्मन के बख्तरबंद ठिकानों को बना सकता है निशाना

Nagastra-2 Anti-Tank Loitering Munition: सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने भारतीय सेना को स्वदेशी नागास्त्र-2…

50 minutes ago

चंडीगढ़ में भागवत कथा का भावुक समापन: व्यासपीठ के सामने रो पड़े Singer B Praak

चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन भावुक पलों के…

1 hour ago

अयोध्या में जलेंगे 30 लाख दीये, 56 घाटों पर 35 हजार वालंटियर बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले दसवें दीपोत्सव में 30 लाख…

1 hour ago

जामिया प्रदर्शन के नाम पर फैलाया जा रहा था खतरनाक झूठ, भारतीय सेना ने सच किया उजागर

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित अकाउंट से फैलाए गए उस दावे को भारतीय सेना ने…

2 hours ago