देश

मिलिंद देवड़ा ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, कहा- खत्म हुआ 55 साल पुराना रिश्ता

कांग्रेस के बड़े नेता मिलिंद देवड़ा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. इसके साथ ही उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है. वहीं उन्होंने इसकी सूचना एक्स पर देते हुए लिखा कि “आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ. कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से मैंने अपना त्यागपत्र दे दिया है. कांग्रेस पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म. मैं वर्षों से उनके अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं.

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के शुरु होने से पहले दिया इस्तीफा

कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा का इस्तीफा ऐसे समय आया है जब कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरु होने जा रही  है. थौबल के खोंगजोम में आज से शुरु होने वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी जोरों पर. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज थौबल से शुरू होगी. यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से होकर 6,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी.

शिंदे गुट में हो सकते हैं शामिल

कांग्रेस पार्टी छोड़ने के बाद मिलिंद देवड़ा को लेकर कयासबाजी तेज हो गई हैं. वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मिलिंद देवड़ा आज एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल हो सकते हैं. खबरों की मानें तो मुख्यमंत्री आवास पर वह पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: Pune: ‘बॉम्बे सैपर्स सोल्जरथॉन’ में शामिल हुए भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेन्द्र राय, धावकों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

इसलिए छोड़ी पार्टी

बताया जा रहा है कि मिलिंद देवड़ा के पार्टी छोड़ने की बड़ी वजह इंडिया गठबंधन हैं. क्योंकि मिलिंद मुंबई साउथ की जिस सीट से चुनाव लड़ते आ रहे हैं, उस सीट पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने दावा ठोक दिया है. ऐसे में इस सीट को उन्हें छोड़ना पड़ता. इन्हीं सब वजहों से उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है.

Rohit Rai

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

3 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

5 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

5 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

5 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

6 hours ago