मनोरंजन

‘चुगलखोर बहुरिया’ लेकर आ रही हैं रानी चटर्जी, जानिए कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री रानी चटर्जी इन दिनों फिल्म ‘चुगलखोर बहुरिया’ को लेकर प्रशंसकों के बीच सुर्खियों में बनी हैं. अभिनेत्री ने एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने वाला है. अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम सेक्शन में फिल्म का प्रोमो पोस्ट किया है, जिसमें लिखा है, ‘फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 13 सितंबर को शाम 6 बजकर 30 मिनट पर होगा.’ मेकर्स ने पहले ही इसका ट्रेलर भोजपुरी सिनेमा टीवी चैनल यूट्यूब पर रिलीज कर दिया है. फिल्म में रानी चटर्जी ऐसी बहु का किरदार निभा रही हैं, जिनके पेट में कोई बात पचती नहीं है. उनकी इसी आदत की वजह से घर में लड़ाई शुरू होने लगती है, और कई रिश्ते खत्म हो जाते हैं, लेकिन उन्हें ये बात तब समझ में आती है, जब किसी की जान पर बन आती है.

फिल्म में हंसी, ड्रामा और मनोरंजन का तड़का

फिल्म में एक सोशल मैसेज भी दिया गया है, जो आपको पूरी फिल्म देखने के बाद समझ आएगी. ‘चुगलखोर बहुरिया’ में रानी का यह नया अवतार दर्शकों को हंसी, ड्रामा और मनोरंजन का तड़का देने वाला है. फिल्म का निर्माण अंशुमन सिंह, विनय सिंह, और मधु शर्मा ने मिलकर किया है. इसके निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी हैं. फिल्म को संगीत साजन मिश्रा ने दिया है. इसकी कहानी सुरेंद्र मिश्रा और विवेक मिश्रा ने लिखी है. फिल्म को अंशुमान सिंह फिल्म क्रिएशन और मैड्ज मूवीज बैनर तले बनाया गया है. फिल्म में प्रसून यादव ने बतौर कोरियोग्राफर काम किया है और इसके गानों को शिब्बू गाजिपुरी, सुरेंद्र मिश्रा, प्यारेलाल यादव और शेखर मधुर ने लिखे हैं.

वहीं, इसमें रानी चटर्जी के अलावा देव सिंह, ज्योति मिश्रा, अजय प्रताप सिंह, अवधेश मिश्रा, अनीता रावत, और प्रीति शुक्ला जैसे भोजपुरी कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह मुख्य रूप से ‘परिणय सूत्र’ में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग जारी है. इसके अलावा, वह ‘अम्मा’ फिल्म में भी नजर आएंगी, जो सिनेमाघरों के बजाय सीधे टीवी पर प्रसारित की जाएगी. उनके कई अन्य अपकमिंग प्रोजेक्ट्स भी अभी रिलीज के लिए तैयार हैं.

ये भी पढ़े: ‘सैयारा’ से ‘कुली’ तक, घर बैठे मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, इस हफ्ते ओटीटी पर होगा डबल धमाका

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Shreyansh Choubey

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

22 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

25 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago