Rani Mukerji Mother Krishna Mukerji Demise
Krishna Mukerji Demise: बॉलीवुड की मशहूर और बेहद टैलेंटेड अभिनेत्री रानी मुखर्जी के परिवार पर इस वक्त दुखों का बड़ा पहाड़ टूट पड़ा है. अभिनेत्री की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उनके हुए इस निधन से पूरा मुखर्जी परिवार गहरे शोक में डूबा हुआ है. परिवार ने इस दुखद खबर को सोशल मीडिया के जरिए साझा किया है. साथ ही, फैंस और मीडिया से इस मुश्किल घड़ी में प्रार्थना करने और परिवार की निजता (प्राइवेसी) का सम्मान करने की अपील भी की गई है.
मुखर्जी परिवार की ओर से जारी किए गए पोस्ट में इस दुखद खबर की आधिकारिक पुष्टि की गई. परिवार ने अपने बयान में लिखा, “हम आप सभी लोगों को भारी मन और गहरे दुख के साथ यह सूचित करना चाहते हैं कि अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां श्रीमती कृष्णा मुखर्जी का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उनका निधन आज यानी 22 सितंबर की दोपहर को हुआ है. इस कठिन और दुख की घड़ी में हम आप सभी लोगों से प्यार, प्रार्थनाओं और समर्थन की गुजारिश करते हैं.” इसके अलावा, परिवार ने उन सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है, जो इस मुश्किल समय में उनके साथ खड़े हैं.
कृष्णा मुखर्जी केवल एक बॉलीवुड स्टार की मां नहीं थीं, बल्कि उनकी अपनी एक अलग कलात्मक पहचान भी थी. वह बंगाली सिनेमा की एक जानी-मानी प्लेबैक सिंगर रह चुकी थीं. हालांकि, उन्होंने कभी भी बतौर अभिनेत्री रुपहले पर्दे पर काम नहीं किया. कृष्णा मुखर्जी ने मशहूर फिल्ममेकर राम मुखर्जी से शादी की थी. गौरतलब है कि रानी मुखर्जी के पिता राम मुखर्जी का साल 2017 में ही निधन हो चुका था. पिता के बाद अब सिर से मां का साया उठ जाना रानी के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं है. दिवंगत कृष्णा को अक्सर पब्लिक इवेंट्स और त्योहारों पर अपनी बेटी के साथ देखा जाता था.
रानी मुखर्जी को बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्रियों में शुमार करवाने के पीछे उनकी मां कृष्णा मुखर्जी का बहुत बड़ा हाथ रहा है. उन्होंने हर कदम पर अपनी बेटी का साथ दिया. साल 2025 में रानी मुखर्जी ने अपनी मां से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा शेयर किया था. रानी ने बताया था, “शुरुआत में मैं एक्टिंग को लेकर श्योर नहीं थी, लेकिन मेरी मां का ही कहना था कि तुम फिल्मों में आओ, फिर देखते हैं कि आगे क्या होता है.”
यह भी पढ़ें: बड़े स्टार्स की फिल्मों पर भारी पड़ी ‘हनुमान अंश’! 46वें दिन भी जारी है कमाई, ₹352 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
रानी ने उसी किस्से को आगे बढ़ाते हुए बताया था कि जब उनकी मां ने उनका पहला स्क्रीन टेस्ट देखा, तो उनका रिएक्शन बहुत ही स्पष्ट और बेबाक था. रानी की उस वक्त की खराब एक्टिंग देखने के बाद कृष्णा मुखर्जी ने बिना किसी संकोच के सीधे फिल्म के प्रोड्यूसर से कह दिया था, “मुझे लगता है कि आप मेरी बेटी को अपनी फिल्म में लेकर अपनी ही मूवी खराब कर रहे हैं.” मां की इसी बेबाकी और ईमानदारी ने रानी को अपनी कमियों को सुधार कर एक बेहतरीन अदाकारा बनने के लिए प्रेरित किया.
भारत एक्सप्रेस
12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…
Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…
8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…
INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…
BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…