Ranveer Singh Movie Re-Release: बॉलीवुड के एनर्जी बम यानी रणवीर सिंह के लिए यह समय वाकई किसी जश्न से कम नहीं है. एक तरफ जहां उनकी हालिया फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश कर रही है, वहीं दूसरी तरफ उनके फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है. अगर आप रणवीर के पुराने अंदाज, यानी उनके दिल्ली वाले ‘छोरा’ लुक को मिस कर रहे थे, तो तैयार हो जाइए. रणवीर की डेब्यू फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है.
रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ की कामयाबी को एन्जॉय कर रहे हैं. इस फिल्म में उन्होंने एक अंडरकवर स्पाई एजेंट की भूमिका निभाकर सबको हैरान कर दिया है. कहानी में वह पाकिस्तान के ल्यारी जैसे खतरनाक इलाके में जाकर भारत विरोधी ताकतों की खुफिया जानकारी निकालते हैं. दर्शकों को उनका यह सीरियस और जांबाज अवतार खूब पसंद आ रहा है, लेकिन इसी बीच मेकर्स ने उनकी उस फिल्म को वापस लाने का फैसला किया है जिससे उनकी पहचान घर-घर में बनी थी.
साल 2010 में एक दुबला-पतला लड़का स्क्रीन पर आया और अपनी मासूमियत व बेबाक अभिनय से सबका दिल जीत लिया. वह फिल्म थी ‘बैंड बाजा बारात’. अब करीब 15 साल बाद, PVR INOX ने घोषणा की है कि यह कल्ट क्लासिक फिल्म 16 जनवरी को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.
PVR ने सोशल मीडिया पर इस खबर को साझा करते हुए लिखा कि रणवीर, अनुष्का और एक ऐसी लव स्टोरी जो कभी पुरानी नहीं होती, एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है. दिल्ली के बैकड्रॉप पर बनी यह फिल्म आज भी युवाओं की पसंदीदा लिस्ट में शामिल है.
फिल्म की कहानी दिल्ली के दो ग्रेजुएट युवाओं, श्रुति और बिट्टू के इर्द-गिर्द घूमती है. दोनों मिलकर ‘शादी मुबारक’ नाम से वेडिंग प्लानिंग का काम शुरू करते हैं. बिजनेस के उसूलों और प्यार की उलझनों के बीच बुनी गई यह कहानी मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी थी. इस फिल्म ने न केवल रणवीर को रातों-रात सुपरस्टार बनाया, बल्कि अनुष्का शर्मा के करियर को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया.
फैंस के लिए खास मौका अगर आपने उस समय इस फिल्म को बड़े पर्दे पर मिस कर दिया था, तो यह एक बेहतरीन मौका है. ‘धुरंधर’ के सीरियस रणवीर को देखने के बाद, ‘बिट्टू शर्मा’ के मस्तीभरे अंदाज को थिएटर में देखना एक अलग ही अनुभव होगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Pakistani Citizen Detained: जम्मू के अरनिया इलाके के सई क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के…
बिहार में कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल के नामकरण को लेकर पिछले कुछ दिनों से…
गोरखपुर में हुए रोड शो का बताकर वायरल किया जा रहा अखिलेश यादव का वीडियो…
Delhi High Court: जस्टिस मनोज ओहरी की सिंगल बेंच ने कहा कि प्रबंधन जन्मतिथि और…
Indian Railways Mobile Phone Rules: भारतीय रेलवे ने ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर…
हैदराबाद में सीएलईए के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सीजेआई सूर्यकांत ने कानूनी शिक्षा में एआई के…