मनोरंजन

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का OTT पर कब होगा धमाका? जानें रिलीज डेट और किस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे फिल्म

Dhurandhar 2 OTT Release: अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्होंने थिएटर की भीड़भाड़ से बचते हुए ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ को घर बैठे देखने का मन बनाया है, तो यह खबर खास आपके लिए है. रणवीर सिंह की इस स्पाई थ्रिलर ने बड़े पर्दे पर जो तहलका मचाया है उसकी गूंज अब डिजिटल प्लेटफॉर्म्स तक पहुंचने वाली है. हालांकि, फिल्म की जबरदस्त कमाई ने इसके ओटीटी रिलीज के इंतजार को थोड़ा लंबा जरूर कर दिया है.

बॉक्स ऑफिस पर रणवीर का जलवा

बीती 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस के सारे समीकरण बदल दिए हैं. फिल्म को रिलीज हुए कई हफ्ते बीत चुके हैं, लेकिन सिनेमाघरों में अभी भी ‘हाउसबुल’ के बोर्ड नजर आ रहे हैं. ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने दुनियाभर में ₹1,600 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. जब कोई फिल्म तीसरे हफ्ते में भी करोड़ों की कमाई कर रही हो, तो मेकर्स उसे जल्दी ओटीटी पर उतारने की गलती नहीं करते. यही वजह है कि इसके डिजिटल डेब्यू को थोड़ा आगे खिसका दिया गया है.

नेटफ्लिक्स नहीं, अब यहां दिखेगी फिल्म

ओटीटी लवर्स के लिए एक बड़ा अपडेट यह भी है कि इस बार फिल्म का ठिकाना बदल गया है. जहां धुरंधर का पहला पार्ट नेटफ्लिक्स पर आया था, वहीं ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ के राइट्स JioHotstar ने खरीदे हैं. यानी इस बार रणवीर सिंह का एक्शन देखने के लिए आपको अपना सब्सक्रिप्शन चेक करना होगा.

ये भी पढ़ें- “…अपने बेटे को पांव पर खड़ा नहीं किया”, समय रैना का IGT विवाद पर बड़ा खुलासा, अमिताभ-अभिषेक पर क्या बोल गए कॉमेडियन?

तय हो गई रिलीज की तारीख!

अब सबसे बड़ा सवाल फिल्म मोबाइल या टीवी स्क्रीन पर कब आएगी? फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों और ‘फिल्मीबीट’ के सूत्रों के मुताबिक, मेकर्स IPL 2026 के खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं. क्रिकेट का खुमार उतरते ही दर्शकों को सिनेमा का यह बड़ा तोहफा दिया जाएगा.

बता दें कि सब कुछ ठीक रहा तो मई के आखिरी हफ्ते या जून के पहले हफ्ते में ‘धुरंधर 2’ जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर दी जाएगी. फिलहाल मेकर्स आधिकारिक घोषणा के लिए सही समय देख रहे हैं, लेकिन इतना साफ है कि रणवीर के फैंस को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

चीन की घटती आबादी: भारत के लिए नया भू-राजनीतिक खतरा?

मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…

10 minutes ago

होर्मुज में बर्बाद हुआ तेल: भारत का होता तो कब तक थमता देश? रेल, रसोई, सड़क, फ्लाइट से समझें आंकड़े

Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…

26 minutes ago

अंतरिक्ष में चमकेगा भारत! 2563 करोड़ के GSAT-7C प्रोजेक्ट से मजबूत होगी वायुसेना

भारत अपनी सैन्य ताकत को अंतरिक्ष तक बढ़ा रहा है. रक्षा मंत्रालय ने 2,563 करोड़…

27 minutes ago

‘सेवा ही साधना है’, नवरात्रि पर गौतम अदाणी ने लिया गुरुदेव का आशीर्वाद, समाज सेवा पर दिया जोर

नवरात्रि के अवसर पर गौतम अदाणी ने दक्षिण गुजरात के श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर का…

33 minutes ago

लखनऊ में ‘सनातन विरोधी रावण’ पोस्टर से सियासी बवाल; अतीक-अखिलेश-राहुल एक साथ, मस्क-सोरोस तक निशाने पर

UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पोस्टर वार तेज हो…

46 minutes ago

क्रिकेट इतिहास का काला दिन: पिच विवाद के बाद भड़की भीड़, हैदराबाद टेस्ट में जमकर हुई थी तोड़फोड़

18 अक्टूबर 1969 को हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट के दौरान…

56 minutes ago