Election 2026 Voting Live: आज (9 अप्रैल 2026) असम, केरलमम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान का आगाज हो गया है. इन तीनों जगहों की कुल 296 सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं. चुनाव आयोग की पुख्ता तैयारियों के बीच आज शाम तक सभी उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत ईवीएम (EVM) में कैद हो जाएगी. सुबह 7 बजे से ही मतदान शुरू हो गया है. पोलिंग बूथों पर भारी संख्या में लोग नजर आ रहे हैं. वहीं सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
यहां 126 सीटों के लिए 722 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला राज्य के लगभग 2.50 करोड़ मतदाता करेंगे. प्रदेश के 35 जिलों में 31,940 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए 1.5 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं और संवेदनशील बूथों पर विशेष पर्यवेक्षकों की निगरानी है.
चुनाव आयोग ने प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में एक (कुल 126) ‘आदर्श मतदान केंद्र’ बनाया है. इसके अलावा 4,021 बूथों का संचालन पूरी तरह से महिला कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है, जिनमें कछार जिले में सर्वाधिक 398 महिला बूथ शामिल हैं. बूथों पर पेयजल, प्रतीक्षालय, शौचालय और दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं.
यहां राज्य की 140 सीटों पर कुल 833 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. यहां प्रमुख राजनीतिक गठबंधनों के बीच सीधा और त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है. सरकार बनाने के लिए जादुई आंकड़ा 71 सीटों का है. केरलम में कुल 2.71 करोड़ वोटर्स हैं, जिनमें 1.32 करोड़ पुरुष, 1.39 करोड़ महिलाएं और 273 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं.
इस केंद्र शासित प्रदेश की 30 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है, जिनमें से 5 सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित हैं. यहां सत्ता की चाबी हासिल करने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को 16 सीटों के बहुमत की आवश्यकता होगी.
पढ़ें इन राज्यों में हो रहे मतदान से जुड़े हर अपडेट
गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर…
दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…
Tech Employee Salary: एक टेक कर्मचारी ने दावा किया है कि उसे करीब दो साल…
Mahishasura Mardini origin story: कौन था महिषासुर और क्यों 33 कोटि देवता भी उसका वध…
मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…
Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…