मनोरंजन

Dhurandhar 2 Trailer Out: रणवीर सिंह का खूंखार ‘हम्ज़ा’ अवतार लौटा, संजय दत्त और आर. माधवन के साथ दिखेगा जबरदस्त इंतकाम!

Dhurandhar 2 Trailer Out: रणवीर सिंह के फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ! स्पाय एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ के सीक्वल ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का मोस्ट-अवेटेड ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है. जैसा कि उम्मीद थी, ट्रेलर एक्शन, सस्पेंस और हाई-वोल्टेज ड्रामा से लबालब है. इस बार कहानी और भी गहरी और व्यक्तिगत नजर आ रही है, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है.

हम्ज़ा अली मजारी की वापसी

ट्रेलर की शुरुआत में ही रणवीर सिंह अपने पुराने और खूंखार अवतार ‘हम्ज़ा अली मजारी’ के रूप में लौटते दिख रहे हैं. अक्षय खन्ना यानी रहमान डकैत की मौत के बाद अब लयारी जल रहा है, और यही सही मौका है जब हम्ज़ा शहर की कमान अपने हाथ में लेने की कोशिश करता है. लेकिन इस बार सिर्फ वर्तमान की लड़ाई नहीं है; फिल्म में जसकीरत सिंह रंगी के बचपन की झलकियां भी दिखाई गई हैं, जो इशारा करती हैं कि इस बार हमें हम्ज़ा के अतीत और उसकी रोंगटे खड़े कर देने वाली ‘बैकस्टोरी’ जानने को मिलेगी.

अर्जुन-माधवन की जुगलबंदी

फिल्म की स्टार कास्ट इस बार वाकई ‘धुरंधर’ है. ट्रेलर में संजय दत्त ‘एसपी चौधरी असलम’ के रोल में फुल एक्शन मोड में दिख रहे हैं. उनका एक डायलॉग “जहां दर्द है, वहां मर्द है” अभी से ही इंटरनेट पर वायरल होने लगा है. वहीं, अर्जुन रामपाल ‘मेजर इकबाल’ और आर. माधवन ‘अजय सान्याल’ के रूप में अपनी पुरानी भूमिकाओं में जान फूंकते नजर आ रहे हैं. ट्रेलर का टैगलाइन “हौसला. ईंधन. बदला.” साफ कर देता है कि इस बार मुकाबला आर-पार का होने वाला है.

आदित्य धर का डायरेक्शन

‘उरी’ फेम आदित्य धर ने ही इस फिल्म को लिखा और डायरेक्ट किया है. फिल्म की कहानी हम्ज़ा के उस सफर को दिखाएगी जहां वो पाकिस्तानी क्राइम सिस्टम को जड़ से उखाड़ने की कोशिश में ‘मेजर इकबाल’ के पीछे हाथ धोकर पड़ा है. फिल्म में सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं.

रिलीज डेट और पेड प्रिव्यू

रणवीर सिंह ने कल ही एक इंटेंस पोस्टर शेयर कर ट्रेलर की टाइमिंग (7 मार्च, सुबह 11:01 बजे) का हिंट दे दिया था. मेकर्स ने बड़ा ऐलान करते हुए बताया है कि फिल्म 19 मार्च को गुड़ी पड़वा, उगादी और ईद के मौके पर दुनियाभर में रिलीज होगी. अगर आप इंतजार नहीं कर सकते, तो 18 मार्च को इसके ‘पेड प्रिव्यू’ के लिए अपनी टिकट बुक कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोबाल के परिवार में मचा घमासान, भाई ने चैट शेयर कर खोले यूट्यूबर के गहरे राज

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

24 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA बढ़कर हुआ 63%; खाते में आएगा इतना एरियर

दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…

27 minutes ago

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

59 minutes ago

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

2 hours ago