देश

बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, हवा में खराब हुआ हेलीकॉप्टर; लखनऊ एयरपोर्ट पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बचा है. दरअसल मौर्य का चॉपर जब लखनऊ के ला मार्ट ग्राउंड से कौशांबी जा रहा था, तो उसमें कुछ तकनीकी खराबी हो गई. जिसके बाद पायलेट ने सूझबूझ दिखाते हुए लखनऊ हवाई अड्डे पर ही चॉपर की आपातकालीन लैंडिंग करा दी. घटना को लेकर केशव प्रसाद मौर्य के कार्यालय ने बताया कि हेलीकॉप्टर में अचानक धुआं भर जाने के कारण पायलट ने तुरंत आपात लैंडिंग का फैसला किया.

धुआं भरने से हुई आपात लैंडिंग

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ से कौशांबी जा रहे थे. ला मार्ट ग्राउंड से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आई और अचानक धुआं भर गया. पायलट ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत लखनऊ हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई. बताते चलें कि चॉपर की लैंडिंग सुरक्षित रही और सभी लोग सुरक्षित हैं. जिसमें किसी को कोई चोट या नुकसान नहीं हुआ.

दूसरे हेलीकॉप्टर से हुए रवाना

बता दें कि केशव प्रसाद मौर्य और उनके साथ आए स्टाफ पूरी तरह सुरक्षित हैं. हादसे के बाद तुरंत दूसरे हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीकी खराबी के कारण यह घटना हुई, लेकिन सब ठीक है. वे जल्द ही कौशांबी के लिए रवाना होंगे. हेलीकॉप्टर में कोई यात्री या स्टाफ घायल नहीं हुआ.

सूचना मिलते ही प्रशासन हुआ अलर्ट

घटना की सूचना मिलते ही चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया. एयरपोर्ट अथॉरिटी और नागरिक उड्डयन मंत्रालय को सूचित किया गया. हेलीकॉप्टर की जांच शुरू कर दी गई है. तकनीकी खराबी का कारण पता लगाया जा रहा है.

पहले भी हो चुके हैं हादसे

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में कई बार हेलीकॉप्टर से जुड़ी घटनाएं सामने आ चुकी हैं. 2024 में एक मंत्री का हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी के कारण लैंडिंग करने को मजबूर हुआ था. इस बार भी धुआं भरने की वजह से आपात लैंडिंग हुई. प्रशासन ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही हेलीकॉप्टर को दोबारा उड़ान के लिए मंजूरी दी जाएगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago