मनोरंजन

धुरंधर 2 का इंतजार खत्म! रणवीर सिंह की फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, पार्ट 1 से भी बड़ा होगा सीक्वल

Dhurandhar 2 Trailer Release Date: रणवीर सिंह के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. अगर आपको भी धुरंधर का पहला पार्ट पसंद आया था और आप भी बेसब्री से दूसरे पार्ट का इंतेजार कर रहे हैं, तो अब आपका इंतेजार खत्म होने वाला है. फिल्म जगत में धुरंधर 2 को लेकर हो रही चर्चाएं अब सिर्फ कयास नहीं रह गई हैं. दूसरे पार्ट के ट्रेलर की रिलाज डेट लगभग पक्की हो गई है.

मार्च के पहले हफ्ते में मचेगा तहलका!

कई रिपोर्टस का कहना है कि रणवीर सिंह की इस मच अवेटेड फिल्म का ट्रेलर 5 मार्च को रिलीज किया जा सकता है. फिल्म की टीम ने ये समय काफी सोच समधकर चुना है. दरअसल, खबरें है कि फिल्म को ईद के समय पर रिलीज करने की तैयारी है और मार्च का पहला हफ्ता फिल्म के ट्रेलर लॉन्च एकदम सही बैठ रहा है. इससेन सिर्फ फिल्म के फैंस के बीच जबरदस्त माहौल बनेगा, बल्कि ईद तक फिल्म का बज सातवें आसमान पर पहुंत जाएगा.

पार्ट 1 से भी बड़ा होगा सीक्वल

फिल्म से जुड़े करीबी सूत्रों का कहना है कि धुरंधर 2 सिर्फ एक मामुली सीक्वल नहीं है. इसे पहले पार्ट के मुकाबले काफी बड़े कैनवास पर फिल्माया गया है. फिल्म की कहानी इस बार ज्यादा गहरी और सस्पेंस से भरी होगी. पहले पार्ट में जो सवाल अधूरे रह गए थे, उनके जवाब इस पार्ट में आपको मिलने वाले हैं.

आदित्य धर के बी6 स्टूडियो और जियो स्टूडियोज ने इस बार प्रोडक्शन क्वालिटी पर पानी की तरह पैसा बहाया है, ताकि दर्शकों को इंटरनेशनल लेवल का सिनेमाई अनुभव मिल सके.

ये भी पढ़ें- नीम करौली बाबा पर बनी फिल्‍म ‘हनुमान अंश’, दुनिया भर में इस तारीख को होगी रिलीज, मेकर्स ने बताई खास बातें

रणवीर सिंह का ‘लयारी किंग’ अवतार

बता दें कि इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी है रणवीर सिंह का फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन. टीजर में उनकी एक छोटी सी झलक ने पहले ही इंटरनेट पर आग लगा दी है. सूत्र बताते हैं कि ‘लयारी के राजा’ के रूप में रणवीर की स्क्रीन प्रेजेंस इतनी दमदार है कि लोग पलकें झपकाना भूल जाएंगे. उन्होंने इस किरदार के लिए अपनी बॉडी और हाव-भाव पर कड़ी मेहनत की है. ट्रेलर में उनका एक ऐसा रूप दिखने वाला है, जो उनके अब तक के करियर का सबसे इंटेंस रोल माना जा रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

7 गिरफ्तारियां, 5 पंडाल सील, धारा 163 लागू… कोलकाता भगदड़ के बाद एक्शन पर एक्शन, संकट में शंकर महादेवन का शो भी

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा मंडप में हुई दर्दनाक भगदड़ के बाद कोलकाता पुलिस…

2 minutes ago

Muzaffarpur में युवक की हत्या के बाद भारी बवाल, उग्र भीड़ ने आरोपियों के 8-10 घरों में लगाई आग

Navneet Kumar Murder Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोहम्मदपुर खाजे गांव के रहने वाले…

7 minutes ago

सर्दियों की शुरुआत से पहले चेहरे पर लगाएं ये 2 चीजें, 40 की उम्र में भी दिखेगा 25 जैसा निखार

Winter skincare tips: सर्दियों में रूखी त्वचा और झुर्रियों से हैं परेशान? 40 की उम्र…

34 minutes ago

बालासाहेब के बात कर उद्धव पर बरसे फडणवीस, दिखाया ऐसा आइना की मची उथल-पुथल

Devendra Fadnavis slams Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर पलटवार करते…

36 minutes ago

Pratapgarh Double Murder: खुद मरे या गला दबाकर मारा? प्रतापगढ़ के लालू पट्टी गांव में चारपाई फंदे से लटके मिले मां-बेटे

Pratapgarh Double Murder: थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के नया पुरवा लालू पट्टी गांव में मां और…

36 minutes ago

विकास पुरुष या विवादों के राजा? जानिए दो राज्यों की गद्दी संभालने वाले एनडी तिवारी की अनकही कहानी

ND Tiwari Birth Anniversary: नारायण दत्त तिवारी भारतीय राजनीति के ऐसे दुर्लभ नेता थे, जिन्होंने…

55 minutes ago