Jewar Semiconductor Park foundation: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है. दरअसल आज जेवर के सेक्टर-28 में प्रदेश के पहले सेमीकंडक्टर पार्क की आधारशिला रखी जाएगी. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव मौके पर मौजूद रहेंगे, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली इस भव्य कार्यक्रम और जनसभा को संबोधित करेंगे. बता दें कि फॉक्सकॉन और HCL के इस संयुक्त प्रोजेक्ट से जेवर ‘ग्लोबल चिप हब’ बनने की राह पर है.
बता दें कि विश्व की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी फॉक्सकॉन और भारत की प्रमुख आईटी कंपनी HCL के संयुक्त उपक्रम ‘इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड’ के तहत यह यूनिट स्थापित की जा रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रोजेक्ट से यूपी वैश्विक तकनीक के नक्शे पर मजबूती से उभरेगा और हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे. यह उत्तर भारत का पहला सेमीकंडक्टर पार्क होगा, जो जेवर एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के बाद क्षेत्र को नई पहचान देगा.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम करीब 4 बजे अपैरल पार्क में बने अस्थायी हेलीपैड पर लैंड करेंगे. यहां एक विशाल जनसभा का आयोजन है, जिसमें 5 हजार से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद है. खास बात यह है कि इस ऐतिहासिक पल के साक्षी 5 अलग-अलग विश्वविद्यालयों के छात्र भी बनेंगे. सभा स्थल पर 100 फुट लंबी डिजिटल स्क्रीन लगाई गई है, जिसके जरिए प्रधानमंत्री मोदी रिमोट का बटन दबाकर प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे. कार्यक्रम के बाद सीएम योगी जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के आवास पर भी जाएंगे और करीब 20 मिनट वहां रुकेंगे.
यह भी पढ़ें: नहीं थम रहा हिट एंड रन! दिल्ली के सुभाष नगर में तेज रफ्तार कार ने डिलीवरी बॉय को रौंदा
कार्यक्रम को लेकर भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों का डायवर्जन लागू है. दिल्ली पुलिस और यूपी ट्रैफिक पुलिस ने पहले ही एडवाइजरी जारी कर दी है. कई रूट्स पर जाम की आशंका है. लोगों से अपील की गई है कि जरूरी काम होने पर ही इन इलाकों से गुजरें और वैकल्पिक रूट चुनें. यह प्रोजेक्ट यूपी को तकनीकी हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
CM Yogi Adityanath Gift: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के…
IRS OFFICER EKTA BISHNOI WINS 3 GOLD IN US: भारतीय राजस्व सेवा (IRS) की अधिकारी…
Russia US Deal: रूस और अमेरिका के बीच परमाणु ऊर्जा से चलने वाले डेटा सेंटर…
Durga Puja Jharkhand Culture: देश में दुर्गा पूजा का जश्न चल रहा है. इस दौरान…
MP News: एमपी के राजगढ़ में अजनार नदी को साफ करने वाले 20 साल के…