Ranveer Singh 3 Vanity Vans: रणवीर सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार वजह सिर्फ उनकी एक्टिंग नहीं, बल्कि उनके शाही ठाट-बाट हैं. हाल ही में रणवीर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और ओटीटी पर आते ही इस फिल्म ने एक नई बहस छेड़ दी है. दरअसल, फिल्म के अंत में आने वाले ‘क्रेडिट सीन’ ने एक ऐसी अफवाह पर मुहर लगा दी है, जिसकी चर्चा काफी समय से फिल्मी गलियारों में हो रही थी. मामला जुड़ा है रणवीर सिंह की वैनिटी वैन से.
फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह ने हमजा का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था. अब जब फिल्म नेटफ्लिक्स पर आई, तो बारीक नजर रखने वाले फैंस ने क्रेडिट रोल में कुछ ऐसा देखा जो वायरल हो गया. क्रेडिट्स में साफ तौर पर ‘हमजा वैन’, ‘हमजा स्टाफ वैन’ और ‘हमजा नॉर्मल वैन’ का जिक्र है. इसका मतलब साफ है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह के लिए सेट पर एक या दो नहीं, बल्कि पूरी तीन वैनिटी वैन तैनात रहती थीं. पहले जब यह बात सामने आई थी तो इसे महज एक अफवाह माना जा रहा था, लेकिन फिल्म के आधिकारिक क्रेडिट्स ने अब दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है.
बॉलीवुड में अक्सर स्टार्स की डिमांड्स चर्चा का विषय रहती हैं. रणवीर सिंह के बारे में कहा जा रहा है कि वे अपने किरदार में इतना डूब जाते थे कि उन्हें अपने स्टाफ और पर्सनल काम के लिए अलग-अलग स्पेस की जरूरत पड़ती थी.
हालांकि, सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर दो गुटों में बंट गए हैं. कुछ इसे सुपरस्टार का टेंट्रम बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि 1300 करोड़ की फिल्म देने वाले एक्टर के लिए यह कोई बड़ी बात नहीं है.
ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ के टीजर के लिए 12:12 का ही समय क्यों चुना? आदित्य धर की इस रणनीति ने उड़ाए फैंस के होश!
अगर कमाई की बात करें तो ‘धुरंधर’ ने साल 2025 में बॉक्स ऑफिस के सारे समीकरण बिगाड़ दिए थे. 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1303 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सबको चौंका दिया. भारत में भी फिल्म ने 836.95 करोड़ की ऐतिहासिक कमाई की. रणवीर की इस फिल्म ने पिछले साल की बड़ी फिल्मों जैसे ‘छावा’, ‘कांतारा: चैप्टर 1’ और ‘कुली’ को भी पीछे छोड़ दिया.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज रवि योग नए प्रयासों…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: आज आपका मिलनसार और मददगार स्वभाव लोगों के बीच सम्मान…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने…