मनोरंजन

Rekha 71st Birthday: बॉलीवुड की सदाबहार सुपरस्टार, लव लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रही एक्ट्रेस, शादी न होने पर भी हमेशा लगाती हैं सिंदूर

Rekha 71st birthday: फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ही ऐसी एक्ट्रेसेस होती हैं, जिन्होंने अपने दम पर वह मुकाम हासिल किया है जो आज भी कई पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. इनमें से एक हैं सदाबहार सुपरस्टार रेखा. भानुरेखा गणेशन के नाम से जन्मी रेखा की खूबसूरती, अदाकारी और रहस्यमयी जिंदगी हमेशा से फैंस के लिए आकर्षण का केंद्र रही है. आज यानी 10 अक्टूबर को वह अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं.

छोटी उम्र में फिल्मी सफर की शुरुआत

रेखा ने मात्र 16 साल की उम्र में फिल्मों में कदम रखा. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म ‘रंगुला रत्नम’ से बाल कलाकार के रूप में की. इसके बाद कन्नड़ सिनेमा की फिल्म ‘ऑपरेशन जैकपॉट नल्ली सीआईडी 999’ में उन्होंने लीड रोल निभाया, जिसमें उनके साथ मशहूर अभिनेता राजकुमार थे. हालांकि बॉलीवुड में उन्हें असली पहचान 1970 में आई फिल्म ‘सावन भादों’ से मिली. यह फिल्म सुपरहिट रही और इसी के साथ रेखा की चमकदार फिल्मी यात्रा शुरू हुई.

बॉलीवुड में आइकॉनिक फिल्मों की लंबी लिस्ट

1970 से 1990 तक रेखा ने कई यादगार फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘खून भरी मांग’, ‘सुहाग’, ‘सिलसिला’, ‘मिस्टर नटवरलाल’, ‘बीवी हो तो ऐसी’, ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ और ‘उमराव जान’ जैसी फिल्मों का नाम शामिल है. उनकी अदाकारी के लिए उन्हें 1981 में राष्ट्रीय पुरस्कार और 2010 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया.

ये भी पढ़ें- रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में Hardik Pandya, एयरपोर्ट पर Rumored Girlfriend के साथ हुए स्पॉट, क्या अब रिश्ता हुआ कन्फर्म?

पर्सनल लाइफ रही सुर्खियों में

रेखा की निजी जिंदगी हमेशा चर्चा में रही है. साउथ स्टार शिवाजी गणेशन और एक्ट्रेस पुष्पावल्ली की बेटी रेखा का नाम बॉलीवुड के कई सितारों से जुड़ा, जिनमें अमिताभ बच्चन, जितेंद्र और विनोद मेहरा जैसे बड़े नाम शामिल हैं. 1990 में उन्होंने बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की, लेकिन कुछ महीनों बाद ही उनकी मृत्यु हो गई. इस घटना के बाद रेखा ने खुद को सार्वजनिक जीवन से दूरी बना ली और आज तक सिंगल हैं.

मांग में सिंदूर क्यों भरती हैं एक्ट्रेस?

रेखा अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों में मांग में सिंदूर लगाए नजर आती हैं, जो हमेशा चर्चा का विषय रहा. किताब ‘Rekha: The Untold Story’ में बताया गया है कि राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में पूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीवा रेड्डी ने रेखा से पूछा था कि वह मांग में सिंदूर क्यों लगाती हैं. इस पर रेखा ने मुस्कुराते हुए कहा, “मैं जिस शहर से आती हूं, वहां सिंदूर लगाना आम बात है. ये फैशन है और मुझे लगता है कि सिंदूर मुझ पर अच्छा लगता है.”

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

6 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

6 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

7 hours ago