Rise and Fall Update: टीवी की दुनिया में इन दिनों एक नया रियलिटी शो तेजी से पॉपुलर हो रहा है, जिसका नाम है राइज एंड फॉल. शो को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और फैन्स हर एपिसोड के लिए एक्साइटेड रहते हैं. लेकिन इसी बीच एक खबर ने फैन्स को चौंका दिया है. शो में देसी अंदाज और मस्ती का तड़का लगाने वाले एक चर्चित कंटेस्टेंट को अचानक शो से बाहर होना पड़ा है.
शो में सिर्फ दो हफ्तों में अपने एंटरटेनिंग अंदाज से सबका दिल जीतने वाले इस भोजपुरी सुपरस्टार ने पर्सनल और राजनीतिक कारणों के चलते रियलिटी शो से विदाई ले ली. हालांकि उनकी परफॉर्मेंस ने इतने कम वक्त में ही लोगों के बीच जबरदस्त जगह बना ली थी. उनके हटने से न सिर्फ शो में एक मजेदार किरदार कम हो गया, बल्कि दर्शकों के लिए भी ये किसी झटके से कम नहीं है.
अब चर्चा इस बात की है कि मेकर्स उनकी जगह किसी और बड़े भोजपुरी चेहरे को लाने की तैयारी में हैं और ये नाम है खेसारी लाल यादव. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स चाहते हैं कि शो की पॉपुलैरिटी में कोई कमी ना आए, इसलिए एक और मजबूत और फेमस चेहरा लाकर उसे बनाए रखा जाए.
हालांकि, अभी तक खेसारी लाल यादव को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन उनकी एंट्री अगर होती है, तो शो में एक बड़ा ट्विस्ट जरूर आएगा.
ये भी पढ़ें- Kalki 2 से बाहर होने के बाद Deepika Padukone का पहला पोस्ट, मेकर्स को दिया जवाब, शेयर की SRK की दी सलाह
पवन सिंह ने जिस तरह मजाकिया अंदाज और देसी स्टाइल से शो में जान डाल दी थी, अब देखना होगा कि खेसारी लाल उस लेवल पर खरे उतर पाते हैं या नहीं. दोनों ही सितारे भोजपुरी सिनेमा के बड़े नाम हैं और दोनों की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है. ऐसे में तुलना होना लाजमी है.
पिछले कुछ सालों में खेसारी लाल भी रियलिटी टीवी का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन वो ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे. इस बार मौका है कि वो खुद को एक अलग अंदाज में पेश करें और पवन सिंह की कमी को पूरा करें.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…
Indian Festival 2026: Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival Sale शुरू हो…
श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…
नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…
नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…
दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…