देश

महागठबंधन का सीएम चेहरा कौन? तेजस्वी यादव ने दिया बड़ा बयान, कहा- बिना चेहरे के नहीं लड़ेंगे चुनाव

Bihar Eelection 2025: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है राजनीतिक हलचल तेज होती जा रही है. वहीं एनडीए खेमे ने मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर पहले ही साफ कर दिया है कि इस बार भी कमान नीतीश कुमार के हाथ में रहेगी. लेकिन विपक्षी महागठबंधन में अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है. महागठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी राजद लगातार तेजस्वी यादव को सीएम पद का दावेदार बता रही है, जबकि कांग्रेस का रुख कुछ अलग है. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री का फैसला चुनाव के बाद ही लिया जाएगा.

इसी बीच राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में स्पष्ट किया कि महागठबंधन बिना मुख्यमंत्री चेहरे के मैदान में नहीं उतरेगा. उन्होंने कहा कि ‘ये अधिकार यात्रा है, नौजवानों की यात्रा है. बिहार में निवेश आए, फैक्ट्रियां लगें, गरीबी और पलायन खत्म हो इसी मकसद से हम जनता के बीच जा रहे हैं. जनता मालिक है और जनता ही मुख्यमंत्री बनाएगी.’

तेजस्वी यादव बोले-‘बिना चेहरे के चुनाव नहीं लड़ेंगे’

सीएम फेस और सीट बंटवारे को लेकर तेजस्वी ने कहा कि जनता को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने आगे कहा कि ‘5-10 दिन में सीट शेयरिंग का ऐलान हो जाएगा. उसके बाद सीएम फेस पर भी स्थिति साफ होगी. महागठबंधन बिना चेहरे के चुनाव नहीं लड़ने वाला है,’

तेजस्वी यादव ने बताया कि इस बार महागठबंधन में छह दल शामिल हैं और बातचीत का दौर जारी है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और पशुपति पारस की पार्टी से भी चर्चा चल रही है. उन्होंने साफ कहा कि इस बार ‘नंबर की राजनीति नहीं होगी, सीटें उसी दल को मिलेंगी जिसकी विनिंग कैपेसिटी ज्यादा होगी.’

2020 चुनाव में सीटें ‘चुराए जाने’ का आरोप

राजद नेता ने पिछली बार की चुनावी प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए. उनका आरोप था कि 2020 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की सीटें ‘चुरा ली गई थीं’ और इसमें चुनाव आयोग और भाजपा की मिलीभगत थी.

मुकेश सहनी की पार्टी VIP (विकासशील इंसान पार्टी) के बारे में तेजस्वी ने कहा कि वे अब महागठबंधन में शामिल हैं और भरोसे से जुड़े हैं. उन्होंने बीजेपी समर्थित मीडिया रिपोर्टों को खारिज किया, जिनमें कहा गया था कि सहनी डिप्टी सीएम पद की मांग कर रहे हैं. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के महागठबंधन से जुड़ने की अटकलों पर तेजस्वी ने साफ कहा कि उन्हें या उनके पिता लालू प्रसाद यादव को इस बारे में कोई फोन नहीं आया है.

तेजस्वी यादव के इस बयान के तुरंत बाद बीजेपी ने सोशल मीडिया पर तंज कसा. पार्टी ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक एआई जेनरेटेड वीडियो शेयर किया, जिसमें दिखाया गया कि तेजस्वी अपने पिता लालू यादव से शिकायत कर रहे हैं ‘पापा, राहुल गांधी मुझे सीएम फेस नहीं मानते, और सबके सामने मेरा नाम नहीं लेते.’

इसके बाद वीडियो में लालू यादव राहुल गांधी को फोन लगाकर पूछते हैं कि आखिर वे तेजस्वी का नाम क्यों नहीं ले रहे. बीजेपी के इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और सोशल मीडिया पर यह चर्चा का विषय बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के गुजरात दौरे के बीच CM भूपेंद्र पटेल ने शेयर किया Video सॉन्ग, लिखा-‘PM ने भारत का परचम ऊंचा किया’

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

कटरीना के बढ़े वजन पर ट्रोलिंग, सौंदर्या ने लगाई लताड़; सलमान भी साथ

Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…

40 minutes ago

‘जरूरत से ज्यादा दया ठीक नहीं…’, जघन्य अपराधों में नरमी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…

40 minutes ago

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

48 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

1 hour ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

2 hours ago