Bharat Express DD Free Dish

Kalki 2 से बाहर होने के बाद Deepika Padukone का पहला पोस्ट, मेकर्स को दिया जवाब, शेयर की SRK की दी सलाह

दीपिका पादुकोण अब ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी. मेकर्स की ओर से इस फैसले की घोषणा के बाद दीपिका ने अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग शुरू कर दी है और शाहरुख संग एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.

deepika padukone joins king

Deepika Padukone Joins King: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह थोड़ी अलग है. प्रभास के साथ बनी मेगा बजट फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की सफलता के बाद जब इसके सीक्वल की बात सामने आई, तो फैंस को लगा कि दीपिका फिर से स्क्रीन पर दिखेंगी. लेकिन अब मेकर्स ने साफ कर दिया है कि वह फिल्म के अगले पार्ट का हिस्सा नहीं होंगी.

मेकर्स ने क्यों लिया दीपिका को बाहर करने का फैसला?

फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के ज़रिए यह घोषणा की कि दीपिका अब *‘कल्कि 2898 एडी’* के सीक्वल में नजर नहीं आएंगी. पोस्ट में लिखा गया,

“यह आधिकारिक घोषणा की जाती है कि दीपिका पादुकोण अब ‘कल्कि 2898 एडी’ के आगामी सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी. गहन विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है कि हम आगे साथ काम नहीं करेंगे.”

मेकर्स ने साफ कहा कि फिल्म जैसी बड़ी और विजुअली ग्रैंड प्रोजेक्ट्स को पूर्ण समर्पण और कमिटमेंट की जरूरत होती है, और उनके मुताबिक यह तालमेल नहीं बन पाया. इस बयान के बाद लोगों ने दीपिका के प्रोफेशनल कमिटमेंट पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. हालांकि, इस पर एक्ट्रेस ने शुरुआत में कोई रिएक्शन नहीं दिया.

शाहरुख संग छठी बार स्क्रीन शेयर करेंगी दीपिका

अब जब सवाल उठे ही थे, तो दीपिका ने भी जवाब देने का अपना तरीका चुना. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह शाहरुख खान का हाथ थामे नजर आ रही हैं. इस फोटो के साथ उन्होंने एक इमोशनल नोट लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि ‘किंग’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है.

पोस्ट में दीपिका ने लिखा

“करीब 18 साल पहले ‘ओम शांति ओम’ की शूटिंग के दौरान शाहरुख ने मुझे जो पहला सबक सिखाया था, वह यह था कि फिल्म का अनुभव और वो लोग जिनके साथ आप काम करते हैं, फिल्म की सफलता से कहीं ज़्यादा मायने रखते हैं. मैं आज भी इस बात से पूरी तरह सहमत हूं.”

दीपिका ने शाहरुख और डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद को टैग करते हुए #King #Day1 का इस्तेमाल किया.

वहीं Neitizens दीपिका के पोस्ट को इस बात से जोड़कर देख रहे हैं कि उन्होंने ये मेसेज अप्रत्‍यक्ष रूप से कल्की के मेकर्स को दिया है जिन्होंने हाल ही में एक्ट्रेस के फिल्म से बाहर होने की घोषणा की थी.

‘King’ में दिखेगा जबरदस्त स्टारकास्ट

‘किंग’ को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं और फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में हैं. दिलचस्प बात ये है कि फिल्म में अभिषेक बच्चन, सुहाना खान और अभय वर्मा भी अहम किरदार निभा रहे हैं. वहीं रानी मुखर्जी और दीपिका पादुकोण स्पेशल कैमियो में नजर आएंगी.

ये भी पढ़ें- Deepika Padukone ने ‘Kalki 2’ से किया एग्जिट, फिल्म मेकर्स ने एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read