मनोरंजन

Rishi Kapoor’s Death Anniversary: ऋषि कपूर की सबसे बड़ी ख्वाहिश रह गई अधूरी, डेथ एनिवर्सरी पर नीतू कपूर ने याद करते हुए कही ये बातें

Rishi Kapoor’s death anniversary:  बॉलीवुड के दिग्गज दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की आज चौथी डेथ एनिवर्सरी है. 30 अप्रैल, 2020 को 67 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था. चिंटू जी के नाम से मशहूर ऋषि कपूर भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन परिवार और फैंस की यादों में वो हमेशा जिंदा रहेंगे. फैंस आज भी उन्हें भुला नहीं पाए हैं.  डेथ एनिवर्सरी के मौके पर नीतू कपूर ने दिवंगत पति को याद किया है. वहीं, बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने पिता के लिए सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाली बात लिखी है.

नीतू कपूर ने इंस्टा स्टोरी पर बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और दामाद भरत साहनी के इंस्टा स्टोरी को शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि रिद्धिमा ने अपने बचपन की एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह पिता ऋषि कपूर के साथ नजर आ रही हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘जिनसे हम प्यार करते हैं, वे हमसे कभी दूर नहीं जाते हैं. वे हर दिन हमारे साथ होते हैं. मैं आपको हमेशा बहुत मिस करती हूं.’

नीतू कपूर ने शो में किया खुलासा

ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू कपूर ने एक बार फिर काम पर वापसी कर ली थी. उन्होंने एक डांस रियलिटी शो जज किया था जिसमें उन्हें बेहद पसंद किया गया था. नीतू कपूर ने डांस दीवाने जूनियर जज किया था. जिसके एक एपिसोड में उन्होंने ऋषि कपूर की आखिरी ख्वाहिश बताई थी.

ऋषि कपूर की सबसे बड़ी ख्वाहिश

उन्होंने इस बात का जिक्र करते हुए कहा था, “मैं भी चाहता हूं कि रणबीर अब घर बसा ले. मैं भी चाहता हूं कि उसके बच्चे हों और वो अपना घर बसा ले.” ऋषि कपूर अपने पोते-पोती को खिलाना चाहते थे. ये उनकी आखिरी ख्वाहिश थी, जो उनके जिंदा रहते पूरी नहीं हो सकी और अधूरी रह गई थी.

बता दें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधे थे. रणबीर और आलिया की शादी घर में ही हुई थी. जिसमें फैमिली और कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे. रणबीर और आलिया की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. अब ये कपल एक बेटी के पेरेंट्स बन चुके हैं. रणबीर और आलिया की बेटी का नाम राहा है.

राहा के साथ ऋषि कपूर की फोटो हुई वायरल

राहा की ऋषि कपूर के साथ एक एडिट की हुई फोटो किसी ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी. इस फोटो में राहा अपने दादा ऋषि कपूर की गोद में नजर आ रही हैं. इस फोटो को देखकर कपूर परिवार इमोशनल हो गया था. नीतू कपूर और सोनी राजदान ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर भी की थी.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

56 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

56 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

1 hour ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

3 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago