फोटो-सोशल मीडिया
Lok Sabha Elections-2024: देश में लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर लहर चल रही है और देश भर में राजनीतिक दल अपनी-अपनी पार्टी का प्रचार करने में जुटे हैं. देश में दो चरण का चुनाव हो चुका है और अब पार्टियां तीसरे चरण के चुनाव की तैयारी में जुटी हैं. इसी बीच गुजरात कांग्रेंस के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह पीएम मोदी के काम की प्रशंसा करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में वह अपने पूर्व के अनुभव को साझा करते हुए नरेंद्र मोदी को सच्चा लोकतांत्रिक बताया है. बता दें कि इसी साल मार्च में अर्जुन मोढवाडिया ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली थी.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अर्जुन मोढवाडिया ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का एक पहलू यह है कि वह एक सच्चे लोकतांत्रिक हैं. यहां तक कि उनके विरोधी भी इस बात को स्वीकार करते हैं कि वह हर किसी की राय को न केवल महत्व देते हैं बल्कि उसे पूरा करने के लिए ईमानदारी से प्रयास भी करते हैं. अर्जुन मोढवाडिया ने कहा कि मैं जब लीडर ऑफ अपोजिशन था तो उस समय मैं अपना स्टैंड रखता था और ज्यादातर मेरा जो स्टैंड था, उसे मोदी जी उसे एकोमोडेट करने की कोशिश करते थे. उस समय मोदी जी मुझे ये कहते थे कि आप जब विपक्ष की तरफ से बोलते हैं तो हमारी सरकार उसे नोटडाउन करती है और उसमें जो इंपलीमेंट करने लायक है वो इंपलीमेंट भी करते हैं.
एक पुराना किस्सा सुनाते हुए अर्जुन मोढवाडिया ने बताया कि जब वह विपक्ष में नेता थे तब पोरबंदर में एयरपोर्ट में एक नया टर्मिनल बिल्डिंग बना था. उसका ओपनिंग उस समय के एविएशन मिनस्टर प्रफुल्ल पटेल के हाथों होने वाला था. मोदी साबह उस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे. मैं वहां का विधायक था. अर्जुन मोढवाडिया ने आगे बताया कि अपोजिशन की हैसियत से मैं उस कार्यक्रम में शामिल हुआ था. इस दौरान मैंने प्रफुल्ल पटेल के सामने रनवे की लेंथ को लेकर एक प्रस्ताव रखा. मैंने कहा कि यहां बड़ा प्लेन लैंड कर सकता है इसलिए इसकी लेंथ को बढ़ाकर 1300 से 2600 कर दिया जाए. प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि मोदी जी हमें जमीन दे दें हम कर देंगे. उसी समय मोदी जी ने पब्लिकली कहा कि हम आपको लैंड देंगे. आप इसका विस्तार कर दीजिए.
इसके आगे अर्जुन मोढवाडिया ने बताया कि इसको लेकर उन्होंने तुरंत कलेक्टर को प्रपोजल भेजने को लेकर सूचित किया. वह आगे बोले कि 2012 के बाद मैं विधायक नहीं रहा और मोदी जी उसके बाद प्रधानमंत्री बन गए. इसके बाद ये साइडलाइन कर दिया. वह बोले कि जो जमीन एयरपोर्ट को देनी थी, वो कोस्ट गार्ड को दे दी गई. मोढवाडिया ने आगे कहा कि मुझे लगा कि कोस्ट गार्ड डिफेंस सर्विसेज में आता है. उसे रोकने की क्षमता गुजरात सरकार में तो नहीं है वो तो सिर्फ पीएम साहब कर सकते हैं. इसके बाद मैंने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी से कहा कि मोदीजी तो इसके बारे में पब्लिकली कह के गए हैं. उन्होंने पीएम साहब से कहा कि आप प्रोमिस करके गए हैं तो पीएम साहब ने कहा कि हां मैंने सार्वजनिक तौर पर अनाउंस किया था. फिर उन्होंने कहा कि ये जमीन किसी भी तरीके से एयरपोर्ट को मिलनी चाहिए. विपक्ष में रहते हुए भी मोदीजी ये काम मेरे मैसेज से किया तो मोदीजी बहुत बड़े दिलवाले हैं.
-भारत एक्सप्रेस
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…