मनोरंजन

Ritesh Pandey Networth: कभी कैसेट बेचकर गुजारा करते थे भोजपुरी स्टार रितेश पांडे, आज एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं लाखों रुपए

Ritesh Pandey Networth: भोजपुरी सिनेमा में कई ऐसे सितारे हैं जिन्हें रातों-रात शोहरत हासिल हुई है, लेकिन कुछ ऐसे भी सितारे हैं जिन्होंने भोजपुरी सिनेमा का सुपरस्टार बनने का ख्वाब बचपन से देखा था. एक ऐसे ही सुपर स्टार का नाम है रितेश पांडे (Ritesh Pandey). रितेश पांडे ने अपने फिल्मी सफर में खूब स्ट्रगल किया है.

रितेश पांडे की जिंदगी का एक बुरा वक्त

रितेश पांडे की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया था जब वह कैसेट बेच कर अपना गुजारा किया करते थे, लेकिन आज उनको इसी मेहनत का फल मिल रहा है. आज रितेश पांडे करोड़ों की संपति के मालिक हैं. रितेश पांडे नामी भोजपुरी सितारे बन चुके हैं और करोड़ों की कमाई करते हैं. रितेश पांडे अपनी एक फिल्म के लिए मेकर्स से 20 लाख रुपए चार्ज करते हैं. इसके अलावा रितेश पांडे विज्ञापनों और गानों के जरिए भी खूब पैसे कमाते हैं. रितेश पांडे की कमाई करोड़ों में होती है.

ये भी पढ़ें- Nawazuddin Siddiqui: ‘मैं ऐसा आदमी हूं जो अपना घर बेचकर भी फिल्म बनाऊंगा’, किस बात पर भड़के नवाजुद्दीन सिद्दीकी?

इस सब के चलते रितेश ने एक बार और प्रयास किया और उन्होंने एक गाना गाया, जिसका नाम था ‘करूआ तेल’ इस गाने को खुद रितेश पांडेय एक पेन ड्राइव में लेकर बिहार और यू पी के प्रत्येक शहर में दूकान से दूकान तक बाइक से पहुँचाये थे. उन्होंने दुकानदारों से कहा की आप इस गाने को हर मोबाइल में डालिये. इस प्रकार रितेश पांडेय की मेहनत रंग लाई और देखते ही देखते गाना बहुत बड़ा हिट हो गया.

इस गाने के हिट होने के बाद उनके पास कई एल्बमों के ऑफर्स आने लगे. बता दे हालही में रितेश पांडेय ने एक गाना गाया हैं जिसका नाम हैं “पियवा से पहले”, इस गाने को केवल दस दिन में 60 लाख से अधिक हिट्स मिले हैं. उसके लिए रितेश पांडेय अपने सभी फैंस और दर्शको को धन्यवाद देते हैं. रितेश की आने वाली फिल्मो में नाचे नागिन गली गली, दरार 2, साथ ही राजा राजकुमार की शूटिंग प्रगति पर हैं.

भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू करने के बाद मिली पहचान

‘बलमा बिहारवाला’ से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू करने के बाद रितेश पांडे को इंडस्ट्री में पहचान मिलनी शुरू हो गई थी. इस फिल्म में रितेश, पूनम दुबे के साथ नजर आए थे. रितेश पांडे की नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर 12 से 14 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं. वही बात करें उनके वर्कफ्रंट की तो इन दिनों रितेश पांडे भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं.

रोजाना काजल राघवानी के साथ एक्टर कोई ना कोई तस्वीर या वीडियो शेयर करते नजर आते हैं.रितेश पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है. यूट्यूब पर आए दिन रितेश पांडे के गाने ट्रेंडिंग लिस्ट में शुमार होते नजर आते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

4 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

4 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

4 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

5 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

6 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

6 hours ago