आस्था

Vastu Tips: घर के मंदिर में ऐसा करने पर शुभ कामों में आती है दिक्कत, हो सकते हैं कई तरह के दोष

Vastu Tips: घर में पूजा पाठ के लिए मंदिर का होना काफी जरूरी माना जाता है. सुबह शाम भगवान के भजन और दर्शन के लिए घर में एक स्थान होना ही चाहिए. जहां शांत मन से भगवान की पूजा की जा सके. लेकिन घर में मंदिर से जुड़े कुछ नियमों की जानकारी नहीं होने पर कई तरह के नुकसान हो सकते हैं. जैसे किस तरह की मूर्ती या तस्वीर रखनी है, मंदिर कहां होना चाहिए.

इसके अलावा वास्तु से जुड़े कई नियम भी हैं. इन नियमों की अवहेलना से घर में कई तरह के दोष भी देखे जाते हैं और घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार भी हो सकता है. जिससे पूजा पाठ से मन भटक सकता है. इसलिए इन्हें जानना बहुत जरूरी है.

मंदिर में दें इन बातों का ध्यान

पूजा घर में रखी गई मूर्तियों को अगर थोड़ा बहुत भी नुकसान पहुंचा हो तो उसे तुरंत बदल दें. क्योंकि इस तरह की मूर्तियों को रखने पर अनहोनी की आशंका बनी रहती है. मूर्ति के अलावा तस्वीर या पूजा घर में रखी किसी दूसरी वस्तु के खंडित होने पर भी उसे पूजा स्थल से हटा दें.

भगवान की मूर्ती और तस्वीर से जुड़े नियम

देखने में यह भी आता है कि कुछ लोग मंदिर में एक से अधिक भगवान की फोटो लगाकर रखते हैं. माना जाता है कि इससे शुभ काम में अड़चन आती है. पूजा घर में हनुमान जी की ज्यादा बड़ी मूर्ति भी नहीं रखनी चाहिए. हनुमान जी की मूर्ति अगर बैठी हुई है तो उसे अच्छा माना जाता है. वहीं देवताओं की शांत और मुस्कुराती हुई तस्वीर और मूर्ती भी अच्छी मानी जाती है.

इसे भी पढ़ें: Laddu Gopal: लड्डू गोपाल अगर आपके घर में हैं तो इन बातों का रखें ख्याल

इन जगहों पर मंदिर न बनाएं

कुछ लोग स्टोर रूम में पूजा घर बना देते हैं, जोकि सही नहीं माना जाता. इसके अलावा बेडरूम में भी पूजा घर नहीं बनाना चाहिए. घर में अगर बेसमेंट बना है तो भगवान को वहां भी स्थान देने से बचें. अगर मंदिर ऐसी जगह है जोकि काफी तंग है तो इसे भी वास्तु के अनुसार ठीक नहीं माना जाता है. रसोईघर में मंदिर बनाने से धन की हानि हो सकती है. माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी नाराज होती है.

Rohit Rai

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

3 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

3 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

4 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

5 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

5 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

5 hours ago