सिद्धू मूसेवाला और गोल्डी बराड़ (फोटो- सोशल मीडिया)
Goldy Brar Audio Viral: भारत में मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ (Goldy Brar) का एक कथित ऑडियो वायरल (Audio Viral) हो रहा है. जिस पर देश में बवाल मचा हुआ है. हाल ही में मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को लेकर खबर आई थी कि गोल्डी बराड़ को अमेरिका में गरिफ्तार कर लिया गया है. जिसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant mann) ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस बात की पुष्टी की थी. इसके बाद अब सीएम भगवंत के दावे पर सवाल खड़े हो गए है. इसके साथ ही विपक्ष अब आम आदमी पार्टी हमलावर पर हो गया है.
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के ऑडियो में सुना जा सकता है कि वो बोल रहा है ”उसे न तो गिरफ्तार किया गया है और न ही वह अमेरिकी पुलिस की कस्टडी में है”. गैंगस्टर का कथित वीडियो पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के उस दावे के तीन दिनों बाद सामने आया है. जिसके बाद इस ऑडियो पर बवाल मचा हुआ है. हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टी किसी ने नहीं की है कि वो ऑडियो गोल्डी बराड़ का ही है.
समाचार एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, हालिया यूट्यूब इंटरव्यू में कथित रूप से बराड़ ने कहा कि उसे अमेरिकी पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है. कथित रूप से गैंगस्टर ने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दावे गलत हैं. मैं अमेरिका में हूं भी नहीं, ऐसे में मेरी हिरासत का सवाल ही नहीं उठता.”
इस इंटरव्यू में वो पत्रकार के सवालों का जवाब दे रहा है ‘व्यक्ति कह रहा है कि वह काफी समय पहले ही कनाडा और अमेरिका छोड़कर यूरोप में चला गया था’. हालांकि पत्रकार ने उसे यह भी कहा कि हो सकता है आप एजेंसियों को मिसगाइड कर रहे हो. इस पर व्यक्ति ने कहा ”ऐसा कुछ नहीं है. उसने इंटरव्यू में दावा किया कि उसे जिंदा नहीं पकड़ा जा सकता है. कभी गिरफ्तारी की नौबत भी आई तो खुद को गोली मार लेगा. वह हर समय अपने पास हथियार रखता है”.
इसके बाद मुख्यमंत्री मान के दावों पर अब यकीन नहीं हो पा रहा है. वहीं इस इंटरव्यू को आधार बनाकर विपक्षी दल सरकार पर हमला बोल रहे हैं. साथ ही सरकार से मांग कर रहे हैं कि सरकार व पुलिस अपनी स्थिति साफ करें.
MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…
Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…
अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…