मनोरंजन

नाम है पैटिनसन… रॉबर्ट पैटिनसन: स्कूल के नाटक से निकाले गए, अब बनेंगे दुनिया के सबसे बड़े जासूस ‘007’

Robert Pattinson: हॉलीवुड के सबसे बड़े सस्पेंस से आखिरकार पर्दा उठ गया है. ब्रिटिश अभिनेता रॉबर्ट पैटिनसन अब दुनिया के सबसे चर्चित जासूस जेम्स बॉन्ड यानी 007 का किरदार निभाएंगे. अमेजन MGM स्टूडियोज ने 16 नवंबर को सोशल मीडिया पर इसका ऑफिशियल ऐलान किया. पैटिनसन इस रोल में डेनियल क्रेग की जगह लेंगे. क्रेग ने 2006 में आई ‘कैसीनो रॉयल’ से लेकर 2021 की ‘नो टाइम टू डाई’ तक पांच फिल्मों में जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाया था.

40 साल के रॉबर्ट पैटिनसन जेम्स बॉन्ड की ऑफिशियल फिल्म सीरीज में इस किरदार को निभाने वाले सातवें अभिनेता होंगे. इस रोल के लिए निकोलस होल्ट, जैक लोडेन, जोश ओ’कॉनर और कैलम टर्नर जैसे नाम भी चर्चा में थे. अक्टूबर के आखिर में लंदन में स्क्रीन टेस्ट हुए थे. कास्टिंग डायरेक्टर नीना गोल्ड की देखरेख में हुई इस पूरी प्रक्रिया के बाद पैटिनसन के नाम पर मुहर लगी.

इस ऐलान के बाद पैटिनसन ने कहा कि जेम्स बॉन्ड सिनेमा के सबसे बड़े किरदारों में से एक है. 007 का रोल मिलना उनके लिए जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान है. उन्होंने इसे सपने के सच होने जैसा बताया.

इस खबर पर बकिंघम पैलेस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से भी प्रतिक्रिया आई. पोस्ट में लिखा गया, ‘महामहिम की खुफिया सेवा में आपका स्वागत है, मिस्टर बॉन्ड.’

जब नाटक से निकाले जाने के बाद एक्टिंग छोड़ना चाहते थे

आज जिस अभिनेता को जेम्स बॉन्ड के रोल के लिए चुना गया है, उसके करियर में एक ऐसा दौर भी आया था, जब वह एक्टिंग छोड़ने के बारे में सोचने लगा था. शुरुआती दिनों में पैटिनसन को लंदन के रॉयल कोर्ट थिएटर के एक नाटक में काम करने का मौका मिला. उन्होंने इस रोल के लिए काफी मेहनत की, लेकिन पहले शो से ठीक पहले उन्हें नाटक से बाहर कर दिया गया.

इस घटना से वह काफी निराश हुए. उस समय वह लगातार ऑडिशन दे रहे थे, लेकिन काम नहीं मिल रहा था. ऐसे में उन्होंने एक्टिंग छोड़कर म्यूजिक को करियर बनाने का मन बना लिया. वह गिटार लेकर लंदन के बार और पब में गाने गाने लगे.

लेकिन जल्द ही उन्हें BBC की फिल्म ‘द हॉन्टेड एयरमैन’ में काम मिल गया. इसके बाद ‘हैरी पॉटर एंड द गॉब्लेट ऑफ फायर’ में सेड्रिक डिगरी के रोल ने उन्हें पहचान दिलाई. फिर ‘ट्वाइलाइट’ सीरीज ने उन्हें दुनियाभर में मशहूर कर दिया. आगे चलकर ‘टेनेट’, ‘द लाइटहाउस’ और ‘द बैटमैन’ जैसी फिल्मों में भी उन्होंने अलग-अलग तरह के रोल निभाए.

जिस अभिनेता को कभी एक नाटक से बाहर कर दिया गया था, वह अब जेम्स बॉन्ड बनकर बड़े पर्दे पर नजर आएगा.

2028 में रिलीज हो सकती है नई बॉन्ड फिल्म

जेम्स बॉन्ड सीरीज की 26वीं फिल्म को डेनिस विलेन्यूव डायरेक्ट करेंगे. वह ‘ड्यून’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. फिल्म की कहानी ‘पीकी ब्लाइंडर्स’ के लेखक स्टीवन नाइट लिख रहे हैं. एमी पास्कल और डेविड हेमैन फिल्म के प्रोड्यूसर होंगे, जबकि तान्या लापॉइंट एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी संभालेंगी.

ये भी पढ़ें- जब पेट में थीं आलिया भट्ट, मां सोनी राजदान ने एक दिन में फूंक डाली थीं 100 सिगरेट!

अमेजन MGM के क्रिएटिव कंट्रोल में बनने वाली यह पहली बॉन्ड फिल्म होगी. इसे 2028 में रिलीज करने की योजना है. हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट का अभी ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है.

‘द बैटमैन’ में ब्रूस वेन का रोल निभाने के बाद अब पैटिनसन 007 बनेंगे. उनके सामने जेम्स बॉन्ड के उस अंदाज को नए तरीके से पर्दे पर उतारने की चुनौती होगी, जिसे दुनिया भर के फैंस लंबे समय से देखते आए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

पंजाब में पराली जलाने की 6,433 घटनाएं दर्ज, 1.12 करोड़ का जुर्माना; 98.50% धान की कटाई पूरी

Punjab Stubble Burning: पंजाब में 16 नवंबर 2026 तक पराली जलाने की 6,433 घटनाएं दर्ज…

16 minutes ago

साबरमती जेल से चल रहा रंगदारी का खेल? दिल्ली पुलिस ने मांगी लॉरेंस बिश्नोई से मिलने वालों की पूरी कुंडली

दिल्ली पुलिस ने गुजरात की साबरमती जेल प्रशासन को पत्र लिखकर लॉरेंस बिश्नोई से मिलने…

28 minutes ago

दिल्ली के ज्वाला नगर में दो मंजिला इमारत ढही, 3 साल की बच्ची समेत दो की मौत, चार घायल

Delhi Building Collapse: दिल्ली के ज्वाला नगर में मंगलवार सुबह दो मंजिला इमारत ढह गई.…

32 minutes ago

बढ़ेगी राहुल गांधी का मुश्किल! इतालवी नेता के मुंह से कांग्रेस का चुनावी नारा, जाहिद अली पहुंचे कोर्ट

India Summit 2026 Controversy: हैदराबाद में राहुल गांधी के मंच से इटली के नेता द्वारा…

35 minutes ago

“कांग्रेसी तो फ्यूज बल्ब जैसे हैं…”, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का विपक्ष पर तीखा प्रहार, बोले- इनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें "फ्यूज…

47 minutes ago