मनोरंजन

Saira Banu Anniversary: शादी की रात ‘दो सितारों का मिलन’, सपनों जैसा हुआ था दिलीप कुमार से निकाह

Saira Banu Anniversary: 59वीं शादी की सालगिरह (Saira Banu Anniversary) पर सायरा बानो ने शादी से जुड़े खास पलों को याद करते हुए अपनी भावनाएं साझा कीं, जो किसी सपने से कम नहीं थे. उन्होंने बताया कि कैसे एक गाना उनकी शादी की रात में एक खूबसूरत माहौल बनाता रहा और वह रात उनकी जिंदगी का सबसे हसीन अनुभव बन गई.

सायरा बानो का इंस्टाग्राम पोस्ट

सायरा बानो ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा,

“मेरी जिंदगी की सबसे यादगार शामों में से एक, हमारी शादी की रात ‘दो सितारों का जमी पर है मिलन आज की रात’ गाना बज रहा था, जो मानो एक आशीर्वाद की तरह पूरे माहौल में घुला हुआ था. यह गाना रात भर मेरे दिल की खुशी और उमंग को जाहिर करता रहा. उस वक्त मुझे ऐसा लगा जैसे मैं उड़ सकती हूं. शादी की वो रात मेरे लिए एक सपने जैसी थी, जो सच होती दिख रही थी.”

उनका कहना था,

”शादी का दिन बिल्कुल भी भव्य नहीं था. कोई बड़े डिजाइनर नहीं थे, कोई खास योजना नहीं थी. मेरी शादी का जोड़ा इलाके के एक दर्जी ने बनाया था. हर चीज बेहद सादगी से भरी हुई थी, लेकिन फिर भी वह दिन मेरे लिए बिल्कुल परफेक्ट था. शादी नवंबर में होनी थी, लेकिन किस्मत ने कुछ और ही फैसला किया और शादी जल्दी कर दी गई.”

ये भी पढ़ें- Pawan Singh और Jyoti Singh में विवाद के बीच पत्नी ने रखा करवा चौथ का व्रत, वीडियो देखकर फैंस के उड़े होश

जिंदगी का सबसे अहम दिन

उन्होंने बताया कि दिलीप कुमार ने फोन पर कहा था, ‘एक मौलवी को बुलाओ और निकाह करवा दो,’ और बस, उसी वक्त उनकी जिंदगी का सबसे अहम दिन शुरू हो गया. यह सब अचानक और बिना किसी खास तैयारी के हुआ, जिससे उस दिन का माहौल मजेदार और दिलचस्प हो गया. शादी का जश्न एक तरह से हलचल और खुशी से भरा हुआ था.

सायरा बानो ने अपनी पोस्ट में आगे बताया,

”बारात का दृश्य भी बेहद खास था. साहब की बारात जब मेरे घर की गली से गुजर रही थी, तो घोड़ी की छतरी उनके सेहरे से टकरा गई. यह नजारा इतना प्यारा था कि याद करते ही आज भी मेरे चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती है. मेरे घर में उस दिन इतने मेहमान आए कि घर हंसी के ठहाकों से गूंज उठा. कई लोग जो कभी मुझसे मिले भी नहीं थे, वे भी परिवार जैसे लग रहे थे.”

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

20 minutes ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

41 minutes ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

42 minutes ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

1 hour ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

1 hour ago