मनोरंजन

क्या हुआ है सलीम खान को? सलमान खान पहुंचे अस्पताल, ICU में शिफ्ट, परिवार चुप

Salim Khan Health Update: हिंदी सिनेमा के दिग्गज पटकथा लेखक और सुपरस्टार सलमान खान के पिता, सलीम खान को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आई है. 90 वर्षीय सलीम खान की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के बांद्रा स्थित लीलावती हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू (ICU) में शिफ्ट किया गया है.

आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे सलमान खान (Salim Khan Hospitalized)

पिता की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही सलमान खान अपना सारा काम और शेड्यूल कैंसिल कर तुरंत लीलावती अस्पताल पहुंचे. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सलमान खान अपनी कार से उतरकर अस्पताल के अंदर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान वे ब्लैक टी-शर्ट और कैप पहने हुए थे और उनके चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ नजर आ रही थीं. अस्पताल परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी देखी गई.

क्या हुआ है सलीम खान को? (Salim Khan Lilavati Hospital)

फिलहाल सलीम खान को अस्पताल में भर्ती करने की असल वजह सामने नहीं आई है. खान परिवार की ओर से अभी तक उनकी सेहत को लेकर कोई आधिकारिक बयान (Official Statement) जारी नहीं किया गया है. हालांकि, सूत्रों का कहना है कि बढ़ती उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उन्हें एहतियातन भर्ती कराया गया है. डॉक्टर उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

नवंबर में मनाया था 90वां जन्मदिन

सलीम खान ने हाल ही में 25 नवंबर 2025 को अपना 90वां जन्मदिन मनाया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. 90 साल की उम्र में भी वे काफी एक्टिव रहते हैं, लेकिन अचानक अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने फैंस और इंडस्ट्री के लोगों की चिंता बढ़ा दी है. सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआओं का दौर शुरू हो गया है.

ये भी पढ़ें: रोहित शेट्टी फायरिंग केस में बड़ा खुलासा; क्या पूरी वारदात में है बिश्नोई गैंग की साजिश?

सिनेमा के ‘एंग्री यंग मैन’ के जनक

सलीम खान का नाम हिंदी सिनेमा के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है. उन्होंने जावेद अख्तर के साथ मिलकर ‘सलीम-जावेद’ की मशहूर जोड़ी बनाई थी. इस जोड़ी ने 70 के दशक में बॉलीवुड को ‘शोले’, ‘दीवार’, ‘जंजीर’, ‘डॉन’, ‘सीता और गीता’ और ‘मिस्टर इंडिया’ जैसी कल्ट क्लासिक फिल्में दीं. अमिताभ बच्चन को ‘एंग्री यंग मैन’ की छवि देने का श्रेय भी इसी जोड़ी को जाता है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

कलकत्ता हाईकोर्ट की सख्त पहल: अदालतों में पान, गुटखा और सिगरेट पर लगा बैन

कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की अदालतों में अनुशासन और सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़ा…

9 minutes ago

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

1 hour ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

2 hours ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

2 hours ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

2 hours ago