मनोरंजन

बप्पा की आरती में सलमान खान से हुई गलती! बहन ने टोका तो VIDEO हुआ वायरल; देखें

Salman Khan Ganpati Viral Video: खान परिवार में गणपति बप्पा के विसर्जन का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. वीडियो में सलमान खान पूरे भक्ति भाव के साथ बप्पा की आरती करते नजर आ रहे हैं, लेकिन इसी दौरान उनसे एक छोटी-सी गलती हो जाती है. खास बात यह रही कि उनकी बहन अर्पिता खान ने तुरंत भाई को रोककर गलती सुधारने के लिए कहा. इसके बाद सलमान ने भी बिना किसी झिझक के अपनी गलती ठीक कर ली.

सलमान ने की आरती, अर्पिता ने तुरंत टोका

गणेश चतुर्थी के मौके पर सोहेल खान के घर गणपति बप्पा का स्वागत किया गया था. इस दौरान खान परिवार के अलावा बॉलीवुड और टीवी की कई हस्तियां भी बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं. पूरे परिवार ने मिलकर धूमधाम से त्योहार मनाया और अब सामने आए विसर्जन के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं.

एक वीडियो में सलमान खान विसर्जन से पहले भगवान गणेश की आरती करते दिखाई दे रहे हैं. आरती के दौरान सलमान थाली को गलत दिशा में घुमा रहे थे. कुछ पल तक अर्पिता उन्हें देखती रहीं, लेकिन जब उन्हें लगा कि भाई से गलती हो रही है तो उन्होंने तुरंत सलमान को टोक दिया.

अर्पिता ने सलमान को बताया कि वह आरती की थाली उल्टी दिशा में घुमा रहे हैं. बहन की बात सुनकर सलमान मुस्कुराए और तुरंत अपनी गलती सुधार ली. आरती पूरी करने के बाद उन्होंने थाली दूसरे व्यक्ति को भी दी और उसे सही तरीके से आरती करने का इशारा करते नजर आए. भाई का यह अंदाज देखकर अर्पिता भी मुस्कुराती दिखाई दीं.

यूलिया वंतूर से भी हुई ऐसी ही गलती

दिलचस्प बात यह है कि सलमान की करीबी दोस्त यूलिया वंतूर भी आरती के दौरान इसी तरह की गलती कर बैठीं. यूलिया जब बप्पा की आरती कर रही थीं, तब अर्पिता ने उन्हें भी बीच में रोककर सही तरीका बताया. यह देखकर वहां मौजूद लोग भी मुस्कुराते नजर आए.


ये भी पढ़ें: सलमान खान ने बिग बॉस से निकाला था बाहर, 10 साल बाद टीवी शो में वापसी करेंगी एक्ट्रेस?


वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस सलमान के इस अंदाज पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. कई यूजर्स ने कहा कि गलती छोटी हो सकती है, लेकिन बप्पा के प्रति श्रद्धा और भावना सबसे महत्वपूर्ण है. वहीं, कई लोगों ने कमेंट में ‘गणपति बप्पा मोरया’ लिखकर खान परिवार को शुभकामनाएं दी हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

33 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago