मनोरंजन

पिता की सीख को किया याद कर Salman Khan ने शेयर किया एक क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- “काश पहले समझी होता ये बात…”

बॉलीवुड के सुपरस्टार Salman Khan जितने बड़े सितारे हैं, उतने ही दिलचस्प इंसान भी हैं. अपने दमदार अंदाज़ और फिल्मों से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले भाईजान अब सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं.

हाल ही में उन्होंने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जो न सिर्फ वायरल हो गया है, बल्कि फैंस के बीच चर्चा का बड़ा कारण भी बन गया है. सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर जो बात लिखी, वो उनके फैंस के लिए किसी सीख से कम नहीं है.

पिता की बात को लेकर हुआ पछतावा

दरअसल एक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ब्लैक टीशर्ट में तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा कि कैसे हमारे आज के फैसले हमारे आने वाले कल को तय करते हैं. उन्होंने लिखा, “आपका वर्तमान अतीत बन जाता है और अतीत आपके भविष्य को प्रभावित करता है. वर्तमान एक गिफ्ट है, इसका सम्मान करो. अगर गलतियां बार-बार दोहराई जाएं तो वो आदत बन जाती हैं और फिर वही आदत हमारा चरित्र बनती है.”

उन्होंने आगे लिखा, “किसी और को अपनी गलतियों का दोष मत दो. कोई आपको वो करने के लिए मजबूर नहीं कर सकता जो आप खुद नहीं करना चाहते. मेरे पापा हमेशा मुझसे यही कहा करते थे… काश मैंने ये बात पहले ही सीरियसली ली होती. लेकिन अभी भी देर नहीं हुई है.”

सलमान की ये पोस्ट उनकी इमोशनल साइड को भी सामने लाती है, जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रही है. हजारों कमेंट्स में फैंस ने उन्हें “मूवी से भी बड़ा इंसान” बताया है.

‘बजरंगी भाईजान 2’ और ‘बैटल ऑफ गलवान’ से मचाएंगे धूम

जहां एक तरफ सलमान अपने विचारों से फैंस को इंस्पायर कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान जल्द ही ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल में नजर आएंगे. साल 2015 में आई ये फिल्म लोगों के दिलों में आज भी ताज़ा है, और अब जब इसके 10 साल पूरे होने वाले हैं, तो इसका अगला भाग देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा.

इसके अलावा एक और बड़ी फिल्म की तैयारी में सलमान जुट चुके हैं – ‘बैटल ऑफ गलवान’. ये फिल्म 2020 में गलवान घाटी में भारत-चीन के बीच हुई झड़प पर आधारित है. इस एक्शन फिल्म की शूटिंग लद्दाख जैसे मुश्किल इलाकों में होगी. हाल ही में खुद सलमान ने बताया कि हाई ऑल्टिट्यूड पर शूटिंग करना एक बड़ा चैलेंज होगा. उन्होंने हंसते हुए कहा, “ऐसा न हो कि एक्शन करते-करते बेहोश ही हो जाऊं. इसलिए इस बार तैयारी पूरे जोर की करनी पड़ेगी.”

बताया जा रहा है कि ‘बैटल ऑफ गलवान’ 26 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसे लेकर अभी से ही फैंस में जबरदस्त उत्साह है.

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही Saiyyara, 9 दिनों की कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश, सलमान-शाहरुख को भी छोड़ा पीछे!

-भारत् एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

12 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

26 minutes ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

53 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

1 hour ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

1 hour ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

1 hour ago