देश

Haridwar Stampede: राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी और सीएम धामी ने मनसा देवी हादसे पर जताया दुख, सीएम ने मुआवजे का किया ऐलान

Haridwar Stampede: हरिद्वार (Haridwar) के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ की घटना में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि कई श्रद्धालुओं की हालत गंभीर है. पुलिस और मेडिकल टीमें मौके पर हैं. राहत एवं बचाव कार्य जारी है. वहीं हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है. इसी बीच मुख्यमंत्री धामी ने मुआवजे का भी ऐलान किया है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी हादसे पर दुख जताते हुए एक्स पर लिखा,

“हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर के मार्ग में भगदड़ की दुर्घटना में अनेक श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार बहुत पीड़ादायक है. मैं सभी शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं. मैं प्रार्थना करती हूं कि घायल हुए सभी श्रद्धालु शीघ्र स्वस्थ हों.”

प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे पर दुख जताया

प्रधानमंत्री मोदी ने मनसा देवी मार्ग पर हुए हादसे पर दुख जताया है. प्रधामंत्री ऑफिस ने सोशल मीडिया “एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि,

“उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुई भगदड़ में हुई जान-माल की हानि से अत्यंत दुःखी हूं. अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है.”

पुष्कर सिंह धामी का ऐलान

हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है और मृतकों के परिवारों के लिए मुआवजे का ऐलान भी किया है. मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि,

“हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुए हृदय विदारक हादसे में 6 लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. प्रदेश सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये एवं घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी. साथ ही घटना के मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश भी दिए हैं.”

 

इसे भी पढ़े- क्या 2 हजार से ज्यादा के UPI लेन-देन पर GST लगाने जा रही सरकार? जानें वित्त मंत्रालय का जवाब

भगदड़ में छह लोगों की मौत

गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने ANI को बताया कि हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद मची भगदड़ में 6 लोगों की मृत्यु हो गई. मैं घटनास्थल के लिए रवाना हो रहा हूं.

क्या है पूरा मामला ?

मिली जानकारी के अनुसार, ये भगदड़ मनसा देवी मंदिर की सीढ़ियों पर अचानक से मच गई, जिससे हादसा हो गया. हादसे में छह लोगों की मौत के अलावा कई श्रद्धालुओं के जख्मी होने की भी खबर है.

मंदिर में भगदड़ की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभालने की कोशिश की. कुछ लोगों की स्थिति गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मनसा देवी मंदिर में भी मेडिकल टीमें पहुंची हैं, जो चोटिल श्रद्धालुओं की मदद कर रही हैं.

Follow Bharat Express on X

भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

9 seconds ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

13 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

28 minutes ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

29 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

1 hour ago