Acharya Lokesh Muni: अमेरिका की यात्रा पर गए आचार्य लोकेश मुनी ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन के नाम से मशहूर मरहूम डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की है. उन्होंने ए.पी.जे अब्दुल कलाम के साथ अपने बिताये हुए पलों को याद करते हुए कहा कि, मेरी उनसे एक दर्जन बार से अधिक मुलाकात हुई. मुझे उनकी बहुत याद आती है.
अपने एक्स अकाउंट पर आचार्य लोकेश मुनी कहते हैं कि, बहुत याद आते हो. राष्ट्रपति रहते हुए आपने मेरे साथ एक दर्जन बार कार्यक्रमों में भाग लिया. संवाद और संगोष्ठी में शामिल हुए. इन सभी कार्यक्रमों, संवाद और संगोष्ठी का निचोड़ “वो वो ही थे”.
आचार्य लोकेश मुनि आगे लिखते हैं कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन, भारत रत्न, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर अहिंसा विश्व भारती विश्व शांति केंद्र की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि.
बता दें कि, आज 27 जुलाई को भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि है. डॉ. कलाम साल 2002 से लेकर 2007 तक भारत के 11वें राष्ट्रपति के रूप में अपनी सेवाएं दी. वे देश के उन गिने-चुने राष्ट्रपतियों में से एक थे, जिन्हें राजनीतिक दलों से लेकर आम जनता तक ने खूब प्यार और सम्मान दिया.
उनका जीवन सादा और उच्च विचारों वाला था. उन्होंने अपने मन या व्यवहार में किसी के लिए भी कभी पूर्वाग्रह नहीं आने दिया. बतौर वैज्ञानिक डॉ. कलाम ने भारत के रक्षा और मिसाइल कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
आचार्य लोकेश मुनि इन दिनों अमेरिका और कनाडा की यात्रा पर हैं. जहां वो दुनिया को भगवान महावीर की अहिंसा और अनेकांत की सीख बता रहे हैं. आचार्य लोकेश मुनि कहते हैं कि दुनिया में लगातार हो रही हिंसा को देखते हुए लोगों को भगवान महावीर के दर्शन की बहुत जरूरत है. उनका कहना है कि भगवान महावीर का दर्शन आज भी उतना ही जरूरी है जितना 2600 साल पहले हुआ करता था.
– भारत एक्सप्रेस
UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…
Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…
Jharkhand News: रांची के डोरंडा स्थित JAP-1 में 1880 से चली आ रही परंपरा के…
कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…
नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…
भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…