मनोरंजन

शाहरुख-आमिर नहीं, इस दिग्गज स्टार को सलमान खान ने बताया अपना बड़ा भाई; शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Salman Khan Latest Post: बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं. अक्सर वो कुछ ऐसा शेयर कर देते हैं जो मिनटों में वायरल हो जाता है. इस बार उन्होंने तड़के सुबह कुछ ऐसा किया है जिसे देखकर उनके और संजय दत्त के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. सलमान ने संजू बाबा के साथ अपनी दो बेहद खास तस्वीरें शेयर की हैं और उन्हें अपना बड़ा भाई बताया है. दोनों की ये तस्वीरें और उनका प्यार भरा कैप्शन इंटरनेट पर तेजी से चर्चा का विषय बन गया है.

लिखा खास कैप्शन

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें वह संजय दत्त को प्यार से गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों के साथ सलमान ने एक बहुत ही प्यारा और दिल को छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा, “बाबा फॉरएवर… बाबा और बाबा, बाबा होता है. संजू बाबा हैं हम सबके बाबा और अब अपने बच्चों के बाबा, मेरे बड़े भाई संजय दत्त. अल्लाह, भगवान, यीशु इस आदमी को हमेशा खुश रखें, आई लव यू बाबा.” इन लाइनों से साफ दिख रहा है कि दोनों के बीच इंडस्ट्री में कितनी गहरी और पुरानी दोस्ती है.

याद आ गई फिल्म ‘चल मेरे भाई’

सलमान का यह पोस्ट फैंस को साल 2000 में आई उनकी सुपरहिट कॉमेडी फिल्म ‘चल मेरे भाई’ की याद दिला रहा है. डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त ने सगे भाइयों का किरदार निभाया था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था. फिल्म में करिश्मा कपूर भी लीड रोल में थीं. आज भी जब ये दोनों स्टार्स साथ नजर आते हैं तो पर्दे पर उनका वही पुराना भाईयों वाला बॉन्ड ताजा हो जाता है.

सलमान खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

अगर बात करें वर्कफ्रंट की तो सलमान खान इन दिनों अपनी कई बड़ी चीजों को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी आने वाली फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसके अलावा टीवी का सबसे बड़ा रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ भी जल्द ही दस्तक देने वाला है जिसे लेकर दर्शकों का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है. हाल ही में सलमान को उनके भाई सोहेल खान के साथ प्राइम वीडियो के एक नए शो के सेट पर भी स्पॉट किया गया था.

ये भी पढ़ें- The Traitors 2: रिया चक्रवर्ती से लेकर मुनव्वर फारूकी तक, करण जौहर के शो में ये 21 सेलेब्स चलेंगे खूफिया चालें!

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

23 minutes ago

Gajkesari Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में बनेगा सबसे दुर्लभ ‘गजकेसरी राजयोग’! इन 3 राशियों पर होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…

38 minutes ago

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

48 minutes ago

काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई: ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में वायुसेना के करतबों ने किया मंत्रमुग्ध

वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…

56 minutes ago

‘थूककर चाटने वाला…’ Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के पास लौटेंगे पवन सिंह! पत्नी ज्योति ने कसा तंज

पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…

1 hour ago