Weather Update Today: अगर आप आज यानी 1 अगस्त को किसी यात्रा, ऑफिस, स्कूल या किसी जरूरी काम के लिए घर से निकलने की तैयारी में हैं, तो भैया पहले मौसम का मिजाज जरा गौर से जान लीजिए! अगस्त महीने की शुरुआत देश के बड़े हिस्से में धमाकेदार बारिश, कड़क बिजली और तेज हवाओं के साथ होने वाली है.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर, मध्य, पश्चिम, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का कड़ा अलर्ट जारी कर दिया है. कुछ इलाकों में जलभराव, फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़), भूस्खलन और ट्रैफिक जाम का संकट भी खड़ा हो सकता है.
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में बेहद भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए मौसम थोड़ा सुहावना रहने वाला है. आज आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और सुबह से दोपहर के बीच कई जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी का सिलसिला चलेगा.
तापमान: अधिकतम 32-34°C और न्यूनतम 24-26°C के आसपास रहेगा.
हवा की रफ्तार: 22 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.
NCR अलर्ट: 1 से 5 अगस्त तक हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में कहीं-कहीं तगड़ी बारिश हो सकती है.
यूपी में आज मौसम का कड़ा रूप देखने को मिल सकता है. सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, पीलीभीत, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा), आगरा, मथुरा, बुलंदशहर, इटावा, फिरोजाबाद, प्रयागराज, वाराणसी, महाराजगंज, कानपुर और शाहजहांपुर में भारी बारिश के साथ 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है. वहीं, राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 28°C रहने का अनुमान है.
बिहार में मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है. मौसम विभाग ने आज राज्य के 25 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और खगड़िया में झमाझम बारिश के पूरे आसार हैं. वहीं कैमूर, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में बिजली गिरने और आंधी-तूफान का अलर्ट है.
मौसम विभाग ने आज (Weather Update today) सुबह 11:30 बजे के बाद अगले 24 घंटों में मध्य, पश्चिमी और तटीय भारत में अचानक बाढ़ (Flash Flood) की गंभीर चेतावनी दी है:
मध्य प्रदेश: इंदौर, धार, देवास, रतलाम, मंदसौर, नीमच, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ समेत कई जिलों में जलभराव का खतरा है.
गुजरात: अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, गांधीनगर, नवसारी, वलसाड, कच्छ और डांग समेत दर्जनों जिलों में रेड-ऑरेंज अलर्ट है.
महाराष्ट्र: ठाणे, पालघर, रत्नागिरी, नासिक और पुणे में भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है.
यह भी पढ़ें: सरकार ने दे दी बड़ी गुड न्यूज: सस्ता हो गया LPG सिलेंडर, दिल्ली से लेकर पटना तक क्या हैं नए रेट्स?
पूर्वोत्तर: असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मेघालय और मणिपुर में मानसून पूरी रंगत में रहेगा. असम के निचले इलाकों में जलभराव और पहाड़ी रास्तों पर भूस्खलन का खतरा बना रहेगा.
दक्षिण भारत: केरल, तटीय कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश के चलते स्थानीय प्रशासन को मुस्तैद रहने को कहा गया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…
Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…
Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…
अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…
Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में जो हुआ, उसने कई लोगों को 1986…