मनोरंजन

सलमान खान का पॉपुलर शो Bigg Boss OTT 3 आएगा या नहीं? मेकर्स ने दिया ऑफिशियल स्टेटमेंट

सलमान खान का पॉपुलर शो बिग बॉस को लेकर बड़ा अपडेट आया है. मेकर्स की तरफ से ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ बड़ी घोषणा की गई है. एक तरफ बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में शामिल हो सकते कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ हाल ही सोशल मीडिया पर सुनने को मिला था कि बिग बॉस ओटीटी का सीजन 3 इस साल नहीं आएगा. वहीं, अब इन अफवाहों पर रोक लगाते हुए मेकर्स ने आधिकारिक घोषणा कर दी है. आइए जानते हैं क्या ?

ओटीटी (Bigg Boss) पर बड़ा अपडेट

दरअसल, हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया कि सलमान खान का ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ इस साल नहीं आने वाला और मेकर्स ने इस शो को पोस्टपोन करने का मन बना लिया है. कहा गया कि शो से जुड़े किसी करीबी सूत्र ने इस खबर को कन्फर्म किया है और उसके पीछे की वजह भी रिवील की है. इस शख्स ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मेकर्स को डर है ‘बिग बॉस 17’ और 18 के बीच अगर ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ आएगा तो फैंस शो से बोर हो जाएंगे और इसका असर TRP पर भी पड़ सकता है. ऐसे में कहा गया कि उन्होंने शो न लाने का फैसला ले लिया है.

मेकर्स ने दिया ऑफिशियल स्टेटमेंट

हालांकि, इस पर कोई भी ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया था. ऐसे में फैंस भी कंफ्यूज थे कि सच क्या है. लेकिन अब सच्चाई सामने आ गई है. लम्बे इंतजार के बाद अब आखिरकार बिग बॉस के मेकर्स ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है और एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर दिया है. उनके इस पोस्ट में फैंस को क्लैरिटी मिल जाएगी. बता दें, मेकर्स ने अब बिग बॉस लवर्स को गुड न्यूज दे दी है. इस शो को कैंसिल नहीं किया गया है. एंडेमोल (Endemol) ने एक पोस्ट शेयर कर ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है. साथ ही ये भी कंफर्म कर दिया है कि ये सीजन भी सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं.

कौन होगा इस बार बिग बॉस के कब्जे में?

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर अब तक कई खबरें आ चुकी हैं. इनमें दलजीत कौर, रोहित जिन्जुर्के, शीजान खान और सदाकत खान समेत कई सेलेब्स के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, अभी मेकर्स की तरफ से कंटेस्टेंट्स को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

22 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

34 minutes ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

58 minutes ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

58 minutes ago

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

1 hour ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

2 hours ago