आस्था

राम नवमी पर घर बैठे आसान विधि से करें रामलला की पूजा, ढाई घंटे का है शुभ मुहूर्त

Ram Navami 2024 Muhurat Puja Vidhi: राम नवमी के दिन राम लला की पूजा के लिए सिर्फ ढाई घंटे का शुभ मुहूर्त है. ऐसे में चैत्र शुक्ल नवमी के दिन अयोध्या में दोपहर 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक किया जाएगा. जिस वक्त रामलला का सूर्य अभिषेक होगा उस वक्त अभिजित मुहूर्त है. रामायण के अनुसार, तेत्रा युग में इसी वक्त श्रीराम का जन्म हुआ था. पंचांग के अनुसार, इस साल राम नवमी 17 अप्रैल (बुधवार) को मनाई जाएगी. ऐसे में रामलला की पूजा के लिए आसान विधि जानिए.

राम नवमी की पूजा के लिए क्या है शुभ मुहूर्त

पंचांग के मुताबिक, राम नवमी के दिन रामलला की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त ढाई घंटे का है. पूजन के लिए शुभ मुहूर्त की शुरुआत 17 अप्रैल को सुबह 11 बजकर 05 मिनट से हो रही है. जबकि शुभ मुहूर्त की समाप्ति दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर होगी. ऐसे में राम नवमी के दिन राम लला की पूजा इस शुभ मुहूर्त के दौरान कर लेना अच्छा रहेगा.

राम नवमी पर कैसे करें रामलला की पूजा?

  • अगर घर में राम लला की पूजा कर रहे हैं तो सबसे पहले पूजन स्थल या पूजा मंदिर में राम, सीता लक्ष्मण और हनुमानजी की मूर्तियों को जल और पंचामृत से अभिषेक करें.
  • घर में अगर किसी धातु की मूर्ति नहीं हो ऐसी स्थिति में उन्हें सिर्फ पंचांमृत अर्पित करें.
  • भगवान को रोली या कुमकुम का टीका लगाएं. इसके बाद उन्हें अक्षत और दूध अर्पित करें.
  • इतना करने के बाद भगवान को धूप-दीप दिखाएं. फिर उन्हें मौसमी फलों का भोग लगाएं.
  • पूजन के अंत में भगवान की आरती करें और प्रसाद बांटें.
  • राम रक्षा स्तोत्र का पाठ या राम नाम का जाप करें. इसके अलावा रामचरित मानस की चौपाइयों का पाठ करें.
  • भगवान से सामने सुंदरकांड का पाठ करें. आप चाहें तो हनुमान चालीसा का पाठ भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: राम नवमी डेट को लेकर कंफ्यूजन करें दूर, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि

यह भी पढ़ें: राम नवमी इन राशियों के लिए वरदान! बृहस्पति देव की चाल बदलते ही शुरू होंगे अच्छे दिन

Dipesh Thakur

Recent Posts

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

37 minutes ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

47 minutes ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

50 minutes ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

3 hours ago