देश

अग्निपथ योजना बहादुर युवाओं का अपमान है, INDIA Alliance की सरकार बनते ही निरस्त करेंगे Scheme: राहुल गांधी

Rahul Gandhi On Agnipath Scheme: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां चुनावी प्रचार में जुटी हुई हैं. नेता लगातार रैलियों में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर जनता का समर्थन जुटाने की कोशिश कर रही हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना को लेकर बड़ा बयान दिया है. राहुल गांधी ने कहा कि सेना और देश की रक्षा का सपना देखने वाले युवाओं का इस सरकार ने अपमान किया है. उन्होंने वादा किया कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार आने पर इस योजना को तत्काल निरस्त कर पुरानी भर्ती प्रक्रिया बहाल की जाएगी.

“बहादुर युवाओं के सपने का अपमान है ये योजना”

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में भी इस योजना को खत्म करने का वादा किया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक पोस्ट में कांग्रेस नेता ने कहा कि “अग्निपथ योजना भारतीय सेना और देश की रक्षा करने का सपना देखने वाले बहादुर युवाओं का अपमान है.”

सेना की नहीं…PMO में बनी है ये योजना- राहुल गांधी

उन्होंने दावा किया कि यह भारतीय सेना की नहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यालय में बनी योजना है, जिसे सेना पर थोप दिया गया है. कांग्रेस नेता ने कहा, “शहीदों के साथ दो तरह का व्यवहार नहीं किया जा सकता, हर व्यक्ति जो देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देता है उसे शहीद का दर्जा मिलना चाहिए.”

यह भी पढ़ें- “चाय के साथ गौमूत्र… लंच के साथ गोबर खाने के लिए कहेगी बीजेपी”, CM ममता का भाजपा पर करारा प्रहार

“सत्ता में आते ही रद्द करेंगे योजना”

उन्होंने यह भी कहा, “इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही हम इस योजना को तुरंत रद्द कर पुरानी स्थायी भर्ती प्रक्रिया फिर से लागू करेंगे.” बता दें कि केंद्र द्वारा 14 जून, 2022 को घोषित अग्निपथ योजना साढ़े 17 से 21 वर्ष की आयु वर्ग के युवाओं को केवल चार वर्ष के लिए सेना में भर्ती करने के लिए लायी गई है. चार वर्ष के बाद इनमें से 25 प्रतिशत को अगले 15 साल के लिए सेना में रखने का भी प्रावधान किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ट्रंप का बड़ा ऐलान! अमेरिका का 51वां राज्य बनेगा ये देश, चुनावी रैली में किया दावा

Donald Trump Venezuela remarks: डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास की चुनावी रैली में बड़ा ऐलान किया.…

57 seconds ago

दिल्ली में शराब शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब लंबी लाइनों से छुटकारा, मोबाइल ऐप से ऐसे होगी बुकिंग

दिल्ली सरकार के उपक्रम DSIIDC ने शराब प्रेमियों के लिए 'दिल्ली लिकर बुकिंग' मोबाइल ऐप…

14 minutes ago

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार…भारत ने PAK को भेजा न्योता! क्या पिघल रही भारत-पाकिस्तान के बीच जमी बर्फ?

भारत ने दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक होने वाले पहले ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’…

20 minutes ago

किसानों की बल्ले-बल्ले! दिवाली से पहले खाते में आएंगे 5000 रुपये, सरकार का बड़ा फैसला

Diwali Gift For Farmers: महाराष्ट्र सरकार ने सूखे की मार झेल रहे 1.5 करोड़ किसानों…

39 minutes ago

2 लाख के नीचे आई चांदी और डेढ़ लाख से फिसला सोना! क्या अभी और गिरेगी कीमतें? जानिए पूरा गणित

Gold-Silver Rate: दीवाली से पहले सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है,…

60 minutes ago