मनोरंजन

सलमान खान जल्द छोड़ेंगे गैलेक्सी अपार्टमेंट! जानें कहां बनेगा एक्टर का नया आशियाना

Salman Khan New House: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि उनका नया घर है. मुंबई के मशहूर गैलेक्सी अपार्टमेंट में लंबे समय से रह रहे सलमान अब अपने परिवार के लिए एक नया और बड़ा आशियाना बनाने की तैयारी में हैं. खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट को आधिकारिक मंजूरी भी मिल चुकी है.

समंदर किनारे बनेगा नया 6 मंजिला घर

जानकारी के मुताबिक, सलमान खान का नया घर मुंबई के बांद्रा स्थित चिंबई इलाके में बनेगा. यह जगह उनके मौजूदा घर गैलेक्सी अपार्टमेंट से ज्यादा दूर नहीं है. इस नए प्रोजेक्ट को महाराष्ट्र तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण (MCZMA) से मंजूरी मिल गई है. यह मंजूरी 16 जून को दी गई थी जिसके बाद निर्माण कार्य की दिशा में औपचारिक कदम आगे बढ़ चुके हैं.

बताया जा रहा है कि यह जमीन सलमान खान की मां सलमा खान के नाम पर दर्ज है. इसी प्लॉट पर पहले एक पुराना दो मंजिला मकान था, जो 1956 से पहले बना हुआ था. समय के साथ जर्जर हो जाने के कारण उसे गिरा दिया गया था. अब इसी जगह एक आधुनिक और हाई-सेक्योरिटी 6 मंजिला इमारत तैयार की जाएगी.

आधुनिक डिजाइन और सुरक्षा पर खास ध्यान

इस नए घर की संरचना में ग्राउंड फ्लोर के साथ स्टिल्ट पार्किंग और कुल 6 मंजिलें शामिल होंगी. इसका कुल निर्माण क्षेत्र लगभग 1,014 वर्ग मीटर बताया जा रहा है. इस प्रोजेक्ट को Sach Developers द्वारा तैयार किया जाएगा. इससे पहले BMC ने अक्टूबर 2025 में इसे प्रारंभिक मंजूरी भी दे दी थी.

खास बात यह है कि निर्माण के दौरान पर्यावरण का पूरा ध्यान रखा जाएगा. किसी भी पेड़ को नहीं काटा जाएगा और आसपास नए स्थानीय पौधे लगाए जाएंगे.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी की ‘पूजा’ करती हैं नातिन इवारा! अभिनेता ने इंटरव्यू में सुनाया दिल छू लेने वाला किस्सा

गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाद नया ठिकाना

सलमान खान 1974 से मुंबई के गैलेक्सी अपार्टमेंट में रह रहे हैं जो उनके फैंस के लिए भी एक पहचान बन चुका है. हालांकि हाल के वर्षों में सुरक्षा को लेकर कई घटनाओं के बाद उनकी सिक्योरिटी बढ़ाकर Y+ कैटेगरी कर दी गई है.
गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की घटना के बाद से ही सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी थी. ऐसे में माना जा रहा है कि नया घर न सिर्फ ज्यादा सुरक्षित होगा बल्कि सलमान और उनके परिवार को बेहतर प्राइवेसी भी देगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

28 seconds ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

11 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

16 minutes ago

‘जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय थम गईं सांसें!’ प्रिंसिपल को आया साइलेंट अटैक, दिल दहला देगा VIDEO

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…

19 minutes ago

WhatsApp पर ‘NO’ टाइप करते ही खाली हो जाएगा बैंक खाता! भूलकर भी न करें ये गलती; जानें कैसे रहें सुरक्षित

साइबर ठगों ने वॉट्सऐप पर लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है. बैंक खाते…

33 minutes ago

‘मैं आज भी नीतीश के साथ…’, अनंत सिंह ने 9 मौतों वाले बयान पर दी सफाई, नीरज कुमार पर भी साधा निशाना

बिहार में जेडीयू विधायक अनंत सिंह का एक बयान चर्चा में है, जिसमें उन्होंने नीतीश…

51 minutes ago