लीगल

IAS शिखर अग्रवाल को मिलेगी राहत या जारी रहेगी ACB जांच? सुप्रीम कोर्ट में 28 नवंबर को होगी अहम सुनवाई

64 विला खरीद मामले में आरोपों का सामना कर रहे राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 28 नवंबर को सुनवाई करेगा. सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ दायर याचिका पर सुनवाई करेगी.

अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ चल रही एसीबी जांच पर रोक लगाने, गिरफ्तारी से राहत देने और किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं करने की मांग की है. संपत्ति खरीद प्रकरण और पद के दुरुपयोग के मामले में राजस्थान हाई कोर्ट से अंतरिम राहत नही मिलने के बाद शिखर अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर किया है.

एसीबी जांच के खिलाफ अग्रवाल की सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी

राजस्थान हाई कोर्ट ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जांच पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था. शिखर अग्रवाल के सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने से पहले ही राजस्थान सरकार ने कैविएट दायर किया है. दूसरी ओर अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें लगाए गए सभी आरोपो को खारिज किया है. उन्होंने अपने जवाब में कहा है कि उदयपुर व अलवर जिले के जिन विलाओं का मामला उठाया जा रहा है उनके लिए 2.16 करोड़ रुपए भुगतान 6 साल में किया.

मार्च 2026 में रजिस्ट्री भी डीएलसी दर के अनुसार हुई. पर्यावरण स्वीकृति व कंपनी को राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना का लाभ दिलाने में दुरुपयोग के आरोपों को भी नकारा है. राजस्थान सरकार ने दायर कैविएट याचिका में कहा है कि अगर शिखर अग्रवाल सुप्रीम कोर्ट का रुख करते है तो राज्य सरकार की दलीलों को सुनने के बाद ही मामले में कोई फैसला दिया जाए.

IAS शिखर अग्रवाल पर पद के दुरुपयोग का आरोप

आईएएस शिखर अग्रवाल पर तीन साल के भीतर एक ही कंपनी से 64 विला खरीदने और पद के दुरुपयोग करने का आरोप है. जिसकी जांच एसीबी कर रही है. राजस्थान हाई कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट कर दिया था कि एसीबी की चल रही जांच नही रुकेगी. हालांकि हाई कोर्ट ने कहा था कि गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए वो चाहे तो अग्रिम जमानत याचिका दायर कर सकते है.

आईएएस शिखर अग्रवाल पर गोयल फैशन्स प्राइवेट लिमिटेड के.स्वामित्व वाली निजी रिसॉर्ट कंपनी अनंता रिसॉर्ट्स से 64 विला और कॉटेज खरीदने के मामले में एसीबी ने एफआईआर दर्ज कर रखा है.

आरोप है कि अग्रवाल, उनकी पत्नी एवं भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी प्रशाखा माथुर और परिवार के सदस्यों ने करीब 6.17 करोड़ रुपए में खरीदा और बाद में इन्हें विक्रेता को ही करीब 1.80 करोड़ रुपए सलाना किराए पर दे दिया. धारा 17 A के तहत किसी सरकारी अधिकारी के आधिकारिक कामकाज से जुड़े रिश्वतखोरी या आरोपों में कथित भ्रष्टाचार की जांच शुरू करने से पहले सक्षम अधिकारी की मंजूरी लेना जरूरी है.

अग्रवाल ने एसीबी की प्रारंभिक जांच और राज्य सरकार की मंजूरी दोनों को राजस्थान हाई कोर्ट में चुनौती दे रखी है.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, न्याय संहिता का जिक्र: संविधान दिवस पर पीएम मोदी

PM Awas Yojana: संविधान दिवस पर पीएम मोदी का लेख: उन्होंने कहा कि कैसे 50…

19 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले ‘रामायण’ के रणबीर कपूर और साई पल्लवी, टीम ने शेयर की खास तस्वीर

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' रिलीज के बाद से ही लगातार चर्चा में है. इस…

34 minutes ago

‘युवा समझें सत्ता की लालची और संविधान-विरोधी सोच वाली सरकार किस स्तर तक जा सकती है’, कांग्रेस पर प्रधानमंत्री मोदी का हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए संविधान के…

42 minutes ago

साधारण परिवार में जन्मा बालक देश की सेवा का दायित्व संभाल रहा, यही संविधान की शक्ति का प्रमाण- प्रधानमंत्री मोदी

राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बचपन के साधारण हालात…

57 minutes ago