इमरान मसूद ने 60 सीटों पर समझौते पर उठाए सवाल
Imran Masood On SP: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है. दोनों पार्टियों के नेता एक-दूसरे को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं. इसी बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने 60 सीटों पर समझौते की खबरों को लेकर नाराजगी जताई है. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर कांग्रेस को इतनी ही सीटों पर समझौता करना है, तो फिर चुनाव लड़ने का क्या मतलब है?
लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान इमरान मसूद ने कहा,
फिर हमारे चुनाव लड़ने का क्या मतलब है? क्या हम इस चुनाव का मजाक बना रहे हैं? हमें अपनी पार्टी का अस्तित्व साबित करना है. हमें अपनी पार्टी को मजबूत करना है. पार्टी को मजबूत बनाने के लिए मैं जो कुछ भी कर सकता हूं, वह जरूर करूंगा.
“जब अखिलेश जी मुख्यमंत्री थे, तब भी हम 107 सीटों पर लड़े थे…”- इमरान मसूद के तेवर नरम नहीं हो रहे. खैर, ये भी सुनिए कि कैसे इमरान अखिलेश को किनारे करके राहुल की छवि को बहुत बड़ा दिखाने की कोशिश में लगे हैं. https://t.co/pNmtBe5TsN
— Akshay Pratap Singh (@AkshayPratap94) November 26, 2026
समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र लॉन्च के निमंत्रण को लेकर पूछे गए सवाल पर इमरान मसूद ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों की सूची समाजवादी पार्टी की है और घोषणापत्र भी समाजवादी पार्टी का है, तो आप मुझसे क्यों पूछ रहे हैं? आपको उनसे पूछना चाहिए.
उन्होंने गठबंधन की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए. मसूद ने कहा कि गठबंधन का मतलब ही यही होता है कि सभी दलों की एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हो और उसमें सारी बातें साझा की जाएं. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि यहां और क्या हो रहा है.
यूपी चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के साथ कांग्रेस के गठबंधन की संभावना को लेकर भी इमरान मसूद से सवाल पूछा गया. इस पर उन्होंने कहा कि यह मायावती का फैसला होगा, कांग्रेस का नहीं.
ये भी पढ़ें- छठ पर्व पर अश्लील कॉमेडी के मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कॉमेडियन यश माहेश्वरी के खिलाफ FIR दर्ज
उन्होंने कहा कि क्या आप उन्हें कोई छोटी नेता मानते हैं? यह मायावती जी का फैसला है, हमारा नहीं. आप ऐसी चीजों के बारे में पूछ रहे हैं, जिनका अभी कोई अस्तित्व ही नहीं है. तो मैं ऐसे सवालों का जवाब कैसे दे सकता हूं?
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता सौरभ दास की विदेश यात्रा…
राजस्थान के वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. 64 विला खरीदने…
PM Awas Yojana: संविधान दिवस पर पीएम मोदी का लेख: उन्होंने कहा कि कैसे 50…
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' रिलीज के बाद से ही लगातार चर्चा में है. इस…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए संविधान के…
Ashutosh Dixit On Mumbai Terror Attack: 26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी पर एयर चीफ…