मनोरंजन

रणवीर सिंह की ‘Dhurandhar 2’ पर फिदा हुए संदीप रेड्डी वांगा, फिल्म को ‘प्रोपेगेंडा’ बताने वालों को जमकर धोया

Sandeep Reddy Vanga Post on Dhurandhar 2: भारतीय सिनेमा के सबसे चर्चित और अक्सर विवादों में रहने वाले डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी अपनी कोई फिल्म नहीं, बल्कि आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ है. फिल्म देखने के बाद वांगा इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा नोट लिखकर न सिर्फ फिल्म की तारीफ की, बल्कि उन लोगों को भी आड़े हाथों लिया जो इसे ‘प्रोपेगेंडा’ बता रहे हैं.

वांगा का तीखा हमला

संदीप रेड्डी वांगा अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हैं और इस बार भी उनका अंदाज काफी कड़क रहा. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वर्ग ‘धुरंधर 2’ की सफलता को पचा नहीं पा रहा है और इसे एजेंडा फिल्म करार दे रहा है. इस पर पलटवार करते हुए वांगा ने लिखा, “इंडस्ट्री के कई लेखकों और एक्टर्स ने अपना पूरा करियर ही प्रोपेगेंडा के दम पर बनाया है, तब तो सब खामोश थे. लेकिन आज जब कोई कड़वा सच दिखा रहा है, तो उसे प्रोपेगेंडा कहा जा रहा है.”
वांगा ने तंज कसते हुए आगे कहा कि जो लोग दूसरों की मेहनत का मजाक उड़ाते हैं, उन्हें खुद को ‘लिबरल’ कहने का कोई हक नहीं है. उन्होंने सवाल दागा कि आखिर कब से सच बोलना गुनाह हो गया?

रणवीर और आदित्य धर को अनोखी सलाह

संदीप ने फिल्म की तारीफों के पुल बांधते हुए एक्टर रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर को एक मजेदार लेकिन गहरी नसीहत दे डाली. वांगा ने लिखा कि फिल्म वाकई जबरदस्त है, लेकिन फिल्म की कामयाबी से जलने वालों की तादाद भी कम नहीं है. उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, “आदित्य और रणवीर, आप दोनों को इतनी ‘काली नजर’ लगी है कि उसे उतारने के लिए सिर्फ मुट्ठी भर लाल मिर्च से काम नहीं चलेगा, बल्कि मिर्च का पूरा खेत जलाना पड़ेगा.”

ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का OTT पर कब होगा धमाका? जानें रिलीज डेट और किस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे फिल्म

आदित्य धर ने जताया आभार

वांगा के इस बेबाक सपोर्ट पर आदित्य धर ने भी तुरंत रिप्लाई किया. उन्होंने वांगा की ईमानदारी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें संदीप का अपनी बात पर डटे रहने वाला अंदाज बहुत पसंद है.

बता दें कि ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आई है. रिलीज के महज 22 दिनों के भीतर फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,665.23 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इस आंकड़े के साथ यह इस साल की सबसे बड़ी हिट बन चुकी है. फिल्म की इस ऐतिहासिक सफलता और वांगा के सपोर्ट ने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

26 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago