मनोरंजन

संजय दत्त ने उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में की पूजा-अर्चना, भस्म आरती में हुए शामिल

Sanjay Dutt Mahakaleshwar Visit: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय दत्त ने गुरुवार सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन किए. उन्होंने प्रसिद्ध भस्म आरती में हिस्सा लेकर भगवान शिव से आशीर्वाद लिया. मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर संजय दत्त ने पूरे विधि-विधान से आरती देखी और भगवान महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए. मंदिर में पहुंचे संजय दत्त का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें वे आध्यात्मिक माहौल का आनंद लेते दिख रहे हैं.

संजय दत्त ने लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद

मंदिर में दर्शन के बाद संजय दत्त ने कहा, “यह मेरा सौभाग्य है कि बाबा महाकाल ने मुझे बुलाया. मैं कई सालों से यहां आने की कोशिश कर रहा था. मैं आज यहां आकर और भस्म आरती देखने का अवसर पाकर बेहद खुश हूं.” उन्होंने कहा, “मैंने यहां दिव्य ऊर्जा को प्रत्यक्ष रूप से महसूस किया. मेरी कामना है कि बाबा महाकाल का आशीर्वाद सब पर बना रहे.”

12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों में से एक है महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों में से एक है. यह मंदिर उज्जैन शहर में स्थित है, जिसे भारत के प्राचीन धार्मिक स्थलों में गिना जाता है. मान्यता है कि यहां स्थित शिवलिंग स्वयंभू है, यानी यह शिवलिंग खुद धरती से प्रकट हुआ है. यह अन्य ज्योतिर्लिंगों से इस मायने में अलग है कि यहां शिव की ऊर्जा भीतर से ही उत्पन्न होती है, जबकि अन्य जगहों पर शिवलिंग की स्थापना विधिवत मंत्रों और पूजा-पाठ से की जाती है.

महाकालेश्वर मंदिर की सबसे खास और प्रसिद्ध पूजा ‘भस्म आरती’ मानी जाती है, जो हर दिन सुबह विशेष तरीके से की जाती है. मध्य प्रदेश में कुल दो ज्योतिर्लिंग हैं, महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर. ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर से लगभग 140 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. दोनों ही स्थल शिव भक्तों के लिए अत्यंत पावन और महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

ये भी पढ़ें: Dabangg फिल्म के डायरेक्टर ने एक बार फिर Salman Khan पर की विवादित टिप्पणी, बोले- “सलमान हमारे जूते चाटेगा”

संजय दत्त  ने ‘बागी 4’ में निभाया अहम किरदार

फिल्मों की बात करें तो संजय दत्त हाल ही में रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘बागी 4’ में नजर आए थे. इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, सोनम बाजवा और हरनाज संधू ने भी अहम भूमिका निभाई थी. फिल्म को ए. हर्षा ने निर्देशित किया है और यह 2013 की तमिल फिल्म ‘ऐंथु ऐंथु ऐंथु’ का रीमेक मानी जा रही है. संजय दत्त ने इस फिल्म में एक अहम किरदार निभाया.

इस फिल्म में आएंगे नजर

अब वे जल्द ही ‘धुरंधर’ नामक एक जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे. इस फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, निर्देशित और सह-निर्मित किया है. इसमें संजय दत्त के साथ रणवीर सिंह, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना जैसे कई बड़े सितारे शामिल हैं. फिल्म की कहानी एक गुप्त एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो देश की सुरक्षा, राजनीतिक साजिशों और निजी संघर्षों से जूझता है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

अब ब्रांड्स के नाम से पहचाने जाएंगे रेलवे प्लेटफॉर्म, नंबर से पहले होगा कंपनियों का प्रचार; कमाई बढ़ाने का नया फॉर्मूला

भारतीय रेलवे ने अपनी आय बढ़ाने और गैर-किराया राजस्व मजबूत करने के लिए व्यस्त स्टेशनों…

11 minutes ago

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर! बारापुला फेज-3 शुरू, गृह मंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन

दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…

17 minutes ago

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

33 minutes ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

47 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…

47 minutes ago

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

50 minutes ago