Salman Khan Controversy: फिल्मों ‘Dabangg ‘ और ‘बेशरम’ के निर्देशक अभिनव कश्यप इन दिनों फिर सुर्खियों में हैं. इससे पहले उन्होंने Salman Khan और उनके परिवार को लेकर कई विवादित बयान दिए थे, जिनमें अभिनेता को ‘गुंडा’ बताना और गंभीर आरोप लगाना शामिल था. अब एक बार फिर अभिनव ने सलमान पर तीखा रुख अपनाया है और उनका बयान चर्चा का विषय बन गया है.
अनुराग कश्यप की फिल्म पर प्रतिक्रिया
अभिनव कश्यप अनुराग कश्यप के छोटे भाई हैं. हाल ही में अनुराग की फिल्म ‘निशांची’ रिलीज हुई, जिसे लेकर सलमान खान ने सोशल मीडिया पर उत्साह जताया और फिल्म की तारीफ की. लेकिन अभिनव ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह केवल कवर-अप है. उन्होंने कहा, “सलमान यह दिखा रहे हैं कि वे हमारा सपोर्ट कर रहे हैं क्योंकि मैंने उनके बारे में बयान दिया था. यह सलमान की किस्मत में लिखा है कि ‘वह हमारे जूते चाटेंगे’. बस बैठकर इंतजार कीजिए.”
क्यों की सलमान ने फिल्म की तारीफ?
मीडिया से बातचीत में अभिनव ने बताया कि सलमान खान ने शायद अपने तरीके से उन्हें चुप कराने की कोशिश की. उनके शब्दों में, “शायद वे मेरे भाई के जरिए मुझे चुप कराना चाहते हैं. शायद उन्हें लगता है कि अनुराग मुझसे बात करके मुझे चुप करवा देंगे. इसलिए वह मेरी बहन की फिल्म की तारीफ कर रहे हैं और उनकी चापलूसी कर रहे हैं. ऐसे ही बिना टैलेंट वाले लोग आगे बढ़ते हैं.”
ये भी पढ़ें- Farhana Bhat ने Gaurav Khanna को चटाई धूल बन गई BB House की नई कप्तान, अब होगा घर वालों की नाक में दम?
अनुराग और सलमान का पुराना संबंध
जानकारी के अनुसार अनुराग कश्यप कभी सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ से जुड़े थे. हालांकि, बाद में वे प्रोजेक्ट से बाहर हो गए. अनुराग ने एक इंटरव्यू में स्पष्ट किया था कि उन्होंने फिल्म छोड़ दी थी, किसी ने उन्हें निकाला नहीं. उन्होंने कहा कि प्रोड्यूसर को उनके सीने के बाल पसंद नहीं आए थे, जिसके चलते उन्होंने खुद फिल्म से दूरी बनाई.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





