मनोरंजन

नोरा फतेही और शिल्पा शेट्टी की ड्रेस देख फैंस का चकराया माथा, याद आई Urfi Javed

Manish Malhotra Party: मनीष मल्होत्रा बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर हैं. उनके डिजाइन किए कपड़े फिल्मी हसीनाएं काफी पसंद करती हैं. 5 दिसंबर को मनीष मल्होत्रा अपना 56वां जन्मदिन मना रहे थे. घर में रखी पार्टी में फिल्मी हसीनाओं का मेला लगा दिखा. इस लिस्ट में करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर, कृति सेनन, पूजा हेगडे, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर शामिल थीं. हसीनाओं की ये लिस्ट और भी लंबी है. जिसमे नोरा फतेही और शिल्पा शेट्टी भी शामिल थी.बर्थडे पार्टी में एक्ट्रेसेज ने कैजुअल लुक को चुना था. जिसमे उनका स्टाइल भी नजर आया. लेकिन नोरा फतेही और शिल्पा शेट्टी के लुक को देख लोगों का दिमाग घूम गया. बर्थडे पार्टी के फोटो वायरल होने के बाद लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Deepika Padukone: खचाखच भरे स्टेडियम में FIFA World Cup ट्रॉफी से पर्दा हटाएंगी दीपिका पादुकोण, ऐसा करने वाली पहली बॉलीवुड स्टार

नोरा फतेही और शिल्पा शेट्टी का लुक देख लोग हैरान

दरअसल, शिल्पा शेट्टी बहन शमिता शेट्टी के साथ मनीष मल्होत्रा की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंची थी. जहां उन्होंने कूल एंड स्टाइलिश लुक को चुना था. काले रंग के राउंड नेकलाइन स्लीवलेस टॉप के साथ शिल्पा जींस पहने दिखीं. सुनने में सिंपल से लग रहे लुक की तस्वीरें देख हर कोई हैरान रह गया. शिल्पा  शेट्टी ने जींस की अजब डिजाइन को इस मौके के लिए चुना था.

लोगों ने शिल्पा शेट्टी को किया ट्रोल

डेनिम ब्लू कलर की जींस पर काले रंग के कपड़े को जोड़ा गया था. जो कि साइड लेग से लेकर बैक तक था. दिखने में अजीब से लग रहे इस जींस का फोटो सामने आते ही लोगों ने शिल्पा शेट्टी को ट्रोल करना शुरू कर दिया. कई ट्रोलर्स तो इस जींस की तुलना उर्फी के फैशन से कर रहे थे. तो वहीं इस जींस को लोग डिजास्टर बोल रहे हैं.

अजीब कपड़ों में दिखीं नोरा फतेही

मनीष मल्होत्रा की पार्टी में शिल्पा शेट्टी के साथ ही नोरा फतेही भी अजीब से कपड़ों में दिखीं. पार्टी में शरीक होने के लिए नोरा ने मिडी ड्रेस को चुना था. जिस पर काले रंग के जालीदार कपड़े को जोड़ा गया था. स्ट्रैपी स्लीव और स्वीटहार्ट नेकलाइन के साथ ड्रेस में कॉर्सेट जुड़ी हुई थी. जो इसे ग्लैमरस लुक देने के लिए काफी दिख रही थी.

वहीं ड्रेस की टाइट फिटिंग नोरा की कर्वी फिगर को आसानी से फ्लांट कर रही थी. इस ड्रेस को एक बार देखने पर ये काफी बोल्ड न्यूड लग रही है. दरअसल, जालीदार काले रंग के कपड़े के नीचे न्यूड शेड की लाइन है. जो इसे काफी बोल्ड लुक दे रही है. नोरा का ये लुक काफी स्टाइलिश दिख रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

अमित शाह ने की अरुणाचल की विकास योजनाओं की समीक्षा, बोले- घाटी में अब एक भी स्थानीय आतंकी नहीं बचा

अरुणाचल प्रदेश दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक…

28 minutes ago

गृह मंत्री अमित शाह ने बांदेरदेवा में बांटे अपॉइंटमेंट लेटर, पुलिस बल को मिला प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर

अरुणाचल प्रदेश के बांदेरदेवा स्थित पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

40 minutes ago

‘IIT जितना ही होगा ITI का सम्मान’, कौशल दीक्षांत समारोह में बोले पीएम मोदी

लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों से अगले…

52 minutes ago

कौन है उज्जैन की ‘मिस्ट्री वुमन’? पहले दो बच्चों को छोड़ा, फिर तीसरे को प्लेटफॉर्म में रख हुई ओझल

Ujjain Railway Station Mystery News: उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर 4 दिन…

59 minutes ago

1-2 नहीं..पूरे 800 बंदर! ऐसा क्या हुआ कि एटा से मथुरा तक मचा तहलका?

Etah Monkey Problem: एटा शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान लोगों को राहत…

1 hour ago

भूलकर भी न खोले व्हाट्सऐप पर APK फाइल! ऐसे होती है ठगी, जामताड़ा से चल रहे रैकेट के 22 आरोपी गिरफ्तार

वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने जामताड़ा से जुड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के…

2 hours ago