मनोरंजन

सीमा हैदर के बेडरूम में दिखी वकील एपी सिंह की तस्वीर, डांस वीडियो पर यूजर्स ने पूछा- सचिन कहां हैं?

Seema Haider Dance Video: पाकिस्तान से भागकर नेपाल के रास्ते भारत आईं सीमा हैदर सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा में हैं. ग्रेटर नोएडा में अपने पति सचिन मीणा और बच्चों के साथ रह रहीं सीमा सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहती हैं. वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो शेयर करती रहती हैं. अब उनका एक नया डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सीमा हरे रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं, लेकिन लोगों का ध्यान उनके डांस से ज्यादा पीछे लगी एक तस्वीर पर चला गया.

सीमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वह बेडरूम के अंदर डांस करती नजर आ रही हैं. उनके पीछे बेड के ठीक ऊपर वकील एपी सिंह की तस्वीर लगी दिखाई दे रही है. यही तस्वीर अब सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. कुछ लोग कमेंट कर पूछ रहे हैं कि आखिर इस वीडियो में सचिन मीणा नजर क्यों नहीं आ रहे हैं.

‘तुझको मैंने ये दिल दे दिया’ गाने पर डांस

वीडियो में सीमा हैदर ‘तुझको मैंने ये दिल दे दिया, ओ पिया…’ गाने पर डांस करती दिखाई दे रही हैं. हरे रंग की साड़ी में उनका लुक और एक्सप्रेशन लोगों को पसंद आ रहा है. वीडियो को इंस्टाग्राम पर हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और बड़ी संख्या में यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

हालांकि इस वीडियो में सीमा के बैकग्राउंड में लगी एपी सिंह की तस्वीर ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘पीछे देखो, पीछे.’ वहीं कुछ अन्य यूजर्स ने भी तस्वीर का जिक्र किया. कई लोगों ने सीमा के लुक की तारीफ भी की है. वीडियो को इंस्टाग्राम के अलावा दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर किया जा रहा है.

एपी सिंह लंबे समय से सीमा हैदर और सचिन मीणा का पक्ष रखते रहे हैं. सीमा उन्हें अपना भाई बताती हैं. ऐसे में उनके बेडरूम में लगी तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स अलग-अलग तरह की बातें कर रहे हैं. हालांकि, वीडियो में तस्वीर नजर आने के अलावा इससे जुड़ी कोई अन्य जानकारी सामने नहीं आई है.

PUBG के जरिए हुई थी सीमा और सचिन की मुलाकात

बता दें कि सीमा हैदर और सचिन मीणा की कहानी साल 2023 में काफी चर्चा में आई थी. दोनों की मुलाकात ऑनलाइन गेम PUBG के जरिए हुई थी. बातचीत बढ़ने के बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आए. इसके बाद सीमा अपने बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत पहुंचीं और ग्रेटर नोएडा में सचिन मीणा के साथ रहने लगीं.

ये भी पढ़ें- राखी बांधने वाले हाथों ने दी मुखाग्नि, टॉपर की गंगा में डूबने से मौत, बहन ने तोड़ी परंपरा

भारत आने के बाद सीमा और सचिन की जिंदगी से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते रहे हैं. दोनों अक्सर साथ में वीडियो शेयर करते हैं. सीमा की सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी लोगों की नजर बनी रहती है. अब उनके नए डांस वीडियो में एपी सिंह की तस्वीर नजर आने के बाद एक बार फिर यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

यूपी में कांग्रेस ने बदली पूरी तस्वीर! ब्राह्मण, मुस्लिम, दलित और ओबीसी चेहरों को जगह, क्या है सियासी संदेश?

UP Congress New Team: कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी प्रदेश अध्यक्ष और इमरान…

13 minutes ago

क्यों खास है अफगानिस्तान का लाजावर्त पत्थर? ग्वालियर में रची जा रही है सदियों पुरानी ऐतिहासिक कलाकृति

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अफगानिस्तान के दुर्लभ लाजावर्त (लैपिस लाजुली) पत्थर से…

26 minutes ago

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर कंटेनर-डंपर की भीषण भिड़ंत, दो की जिंदा जलकर मौत; 5 घायल

Agra Aligarh Highway Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली क्षेत्र में कंटेनर और डंपर की आमने-सामने…

31 minutes ago

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

1 hour ago

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

2 hours ago